फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शिक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर में जड़ा ताला

शिक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर में जड़ा ताला

Sat, 29 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर में जड़ा ताला
सुल्तानपुर। समायोजन रद होने से आहत शिक्षामित्रों ने चौथे दिन भी शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। इससे शिक्षण व्यवस्था चरमरा गई है। कई विद्यालय शिक्षक विहीन रहे, जबकि तमाम एकल हो गए हैं। आंदोलित शिक्षामित्रों ने चौथे दिन तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन के बाद जुलूस की शक्ल में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों ने बीएसए कक्ष में ताला बंद कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के मान-मनौव्वल के बाद शिक्षामित्रों ने ताला खोला और कक्ष में बैैठे प्रभारी बीएसए को ज्ञापन दिया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से समायोजन रद किए जाने के आदेश के बाद से शिक्षामित्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज शिक्षामित्रों ने विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जारी रखा। जिले के समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार किया। शिक्षामित्रों के कार्य बहिष्कार से शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के पक्ष में जल्द ही ठोस निर्णय ले। जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि नियमावली बनाकर हमारे मान-सम्मान को वापस किए जाए।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को मानकर पुन: नियुक्त नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन के बाद पंत स्टेडियम होते हुए बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षामित्रों ने तालाबंदी कर ज्ञापन सौंपा।


वहां से डाकखाना चौराहा होते हुए जिला पंचायत परिसर में मौजूद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर राम प्रसाद मिश्र, संपूर्णानंद पांडेय, पवन कुमार, अवधेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed