{"_id":"5968f8dc4f1c1b1c678b467f","slug":"151500051676-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले के दस दिन बाद बहराइच पहुंचीं श्रेष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले के दस दिन बाद बहराइच पहुंचीं श्रेष्ठा
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बुलंदशहर में भाजपा नेता का चालान काटने के बाद अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में आईं सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने तबादले के 10 दिन बाद शुक्रवार को बहराइच पहुंचकर चार्ज लिया। श्रेष्ठा ने बहराइच एसपी और डीएम से मुलाकात की। लेकिन मीडिया से बात करने में कतराती रहीं। बोलीं, यहां कोई बात नहीं हो सकेगी, ऑफिस में आइएगा, तब इत्मिनान से बात करूंगी।
बुलंदशहर में तैनाती के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने ड्यूटी के दौरान बीते माह एक रसूखदार भाजपा नेता की गाड़ी का चालान काट दिया था। भाजपा नेता से काफी तू-तू मैं-मैं हुई थी। इसमें बदसलूकी के मामले में पांच लोगों को जेल भेजा गया था। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सीओ श्रेष्ठा लेडी सिंघम के नाम से पुकारी जाने लगीं। सोशल मीडिया में उन्हें खूब नाम मिला। हालांकि इसके विपरीत भाजपा ने इनाम देने के बजाय उन्हें नेपाल सीमा से सटे बहराइच में जिले में तबादले की सजा दे दी। स्थानांतरण आदेश के 10 दिन बाद शुक्रवार को सीओ श्रेष्ठा ठाकुर सुबह 11 बजे एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके कार्यभार ग्रहण किया। फिर डीएम अजयदीप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान मीडियाकर्मी पहुंचे तो सीओ बोलीं, अभी यात्रा से आ रही हूं। काफी थकावट है। कार्यालय में आइएगा, तब बात होगी। किसी भी मुद्दे पर सीओ श्रेष्ठा ने बात करने से इंकार किया।
सोशल मीडिया में हुई सराहना
भाजपा नेता का चालान काटने को लेकर चर्चा में आई श्रेष्ठा ठाकुर का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो काफी सराहना की गई। इस बीच स्थानांतरण के दौरान सीओ श्रेष्ठा ने अपने फेसबुक वॉल पर मन की व्यथा व्यक्त की तो उसे भी सैकड़ों लाइक और कमेंट मिले। उनका पोस्ट किया हुआ यह शेर- जहां भी जाएगा रोशनी फैलाएगा, चराग का अपना कोई मकां नहीं होता- काफी सराहा गया।
विज्ञापन
महसी का मिल सकता चार्ज
बहराइच में ज्वॉइनिंग करने आई चर्चित सीओ श्रेष्ठा ठाकुर को चार्ज देने के मामले में एसपी सुनील सक्सेना से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सीओ ने ज्वॉइनिंग कर ली है। लेकिन अभी सर्किल का आवंटन नहीं किया गया है। शीघ्र ही कानून व्यवस्था को देखते हुए उन्हें प्रभार सौंपा जाएगा। हालांकि एसपी कार्यालय के सूत्रों की मानें तो महसी और सिटी के चार्ज को लेकर कयास लग रहे हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो सीओ श्रेष्ठा को महसी का प्रभार सौंपे जाने की संभावना प्रबल है।