{"_id":"604f898db36998011d55f076","slug":"151-new-corona-patients-in-up-recovery-rate-98-25-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 151 नए कोरोना मरीज, रिकवरी रेट 98.25 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 151 नए कोरोना मरीज, रिकवरी रेट 98.25 प्रतिशत
Mon, 15 Mar 2021 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Mar 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
प्रदेश में सोमवार को 151 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रविवार के मुकाबले कम मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। 162 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। अब प्रदेश में 1838 एक्टिव मरीज हैं।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश में अब तक 605441 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 5,94,855 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किया जा चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर98.25 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि रविवार को कुल 90,537 नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को राजधानी लखनऊ में 35 नए मरीज मिले हैं। जो बीते एक महीने में अधिकतम हैं। वाराणसी में 12, गाजियाबाद में 7, झांसी, कानपुर, मेरठ में 6-6, बरेली, सहारनपुर में 5-5, मुजफ्फर नगर, प्रयागराज में 4-4 मरीज मिले हैं। अब तक कुल 8748 मरीजों की मौत हो चुकी है।