{"_id":"5f12ec288ebc3e63a145bf32","slug":"151-corona-positive-found-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः विधायक समेत 151 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत, 3299 हो गई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः विधायक समेत 151 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत, 3299 हो गई मरीजों की संख्या
Sat, 18 Jul 2020 06:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि व्यापारी व विधायक सहित 151 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गोमतीनगर जैसे इलाके में लगातार मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची हुई है। अब राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3299 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना पीड़ित त्रिवेणी नगर निवासी महिला (45) और केजीएमयू में भर्ती राजाजीपुरम निवासी मरीज (56) की शुक्रवार को मौत हो गई। त्रिवेणी नगर निवासी महिला (45) का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे बीपी, शुगर सहित अन्य कई तरह की समस्या थी।
विज्ञापन
बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे 15 जुलाई को महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला जिस यूनिट में भर्ती थी उसे 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। परिवार का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय शव वाहन भेजने को कहता रहा, लेकिन वाहन मिलने में करीब छह घंटे लग गए। शाम चार बजे वाहन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि जिस वक्त सूचना मिली उस समय कार्यालय का निरीक्षण चल रहा था। वहीं राजाजीपुरम निवासी मरीज को 13 जुलाई की दोपहर केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। फेफड़े में संक्रमण था, आईसीयू में रखा गया था। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि लंग फेल्योर से मरीज की मौत हो गई।
यहां दो से तीन मरीज
शारदा नगर, वृंदावन, विकासनगर, ठाकुरगंज, कृष्णा नगर, सीतापुर रोड, इटौंजा, आईआईएम रोड, हसनगंज, वजीरगंज व मंडियांव के दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसी तरह रकाबगंज, आलमबाग, तालकटोरा व हजरतगंज में तीन-तीन लोग संक्रमित मिले हैं। चौक, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, महानगर व राजाजीपुरम में चार-चार लोग पॉजिटिव मिले हैं।
गोमतीनगर में 11, इंदिरानगर में 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव
अभी ज्यादातर मरीज सकरी गलियों वाले वह छोटे मकान वाले इलाके में मिल रह थे। शुक्रवार को उन्नाव के सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंबलाल और राजधानी के एक व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रायबरेली रोड निवासी व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अन्य लोगों में दहशत है। इस थोक कारोबारी के यहां शहर के तमाम छोटे कारोबारियों का आना-जाना है।
इसी तरह गोमतीनगर और इंदिरानगर में वायरस का असर तेज हो रहा है। गोतीनगर में 11 लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसी तरह इंदिरानगर में नौ लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। कैंट व जानकीपुरम और रायबरेली रोड में छह-छह लोग संक्रमण की जद में आ गए। अलीगंज में नौ और लोग संक्रमित हो गए हैं। इसी तरह फैजाबाद रोड, सहादतगंज, चिनहट, मानकनगर, अमौसी, ओमेक्स सिटी, डालीगंज, नीलमाथा, हुसैनगंज, सरोजनीनायडू मार्ग, लालपुर, खुर्रमनगर तिरावा, बिजनौर, पेपर मिल व अर्जुनगंज में एक-एक वायरस की चपेट में आ गए हैं।