फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1500 patients' health checked

Lucknow News: 1500 मरीजों की जांची गई सेहत

Sun, 07 May 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
1500 patients' health checked
रायबरेली। जिले के 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मेंं रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें मरीजों की जांचने के साथ दवाएं दी गई। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मेले में 1500 मरीजों का इलाज करके मुफ्त में दवाएं दी गईं। इसमें बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीजों की तादाद अधिक रही। सभी को मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

भोजपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पीएचसी में आयोजित मेले में होम्योपैथिक डॉ. अरविंद कुमार ने 26 मरीजों का इलाज किया। इसमें कोई बुखार, बीपी, सुगर तो कोई पेट दर्द से पीड़ित था। सभी का इलाज किया गया। इस मौके पर डॉ. अरविंद कुमार, फार्मासिस्ट पंकज कुमार, अशोक कुमार, शशि प्रभा पांडेय मौजूद रही। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौतापुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद ने 17 और पीएचसी तेजगांव में 30 मरीजों की सेहत जांची की गई।
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक रामपुर सुदौली पीएचसी परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में डॉ. शिल्पी, डॉ. निर्मला, डॉ. हेमंत कुमार, डॉॅ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट आशुतोष सिंह ने 82 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। सेंहगो पीएचसी में 46 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. सतीश पटेल, फार्मासिस्ट महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में पेट दर्द, बदन दर्द, सर्दी जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या अधिक थी। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीटीकर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 57 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. फातिमा हुसैन ने इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed