{"_id":"a040bfff85ca25baf189e54965962485","slug":"1500-flats-will-be-constructed-in-gokul-gram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुल ग्राम योजना में बनेंगे डेढ़ हजार फ्लैट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुल ग्राम योजना में बनेंगे डेढ़ हजार फ्लैट
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Jul 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकुल ग्राम योजना में 1500 फ्लैट बनने का रास्ता साफ हो गया है। आवास विकास परिषद की सोमवार को हुई बैठक में इनके निर्माण के लिए करीब 90 क रोड़ रुपयों का बजट मंजूर कर दिया गया।
विज्ञापन
ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के ये फ्लैट जी प्लस थ्री (ग्राउंड प्लस थ्री स्टोरी बिल्डिंग) योजना के हैं। इनका पंजीकरण परिषद करीब तीन महीने पहले कर चुका है।
विज्ञापन
इसके साथ ही दो भूखंडों को मिला कर एक किए जाने के बाद तैयार मानचित्र पर दो प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। अभी तक परिषद यह अतिरिक्त शुल्क नहीं लेती थी।
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में दर्जन भर प्रस्ताव पेश किए गए थे।
इनमें गोकुल ग्राम योजना-एक के मुन्नूखेड़ा में जी प्लस थ्री योजना के एलआईजी के 672 फ्लैट और ईडब्लूएस के 864 फ्लैटों के लिए करीब 90 करोड़ रुपयों की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृत के प्रस्ताव को बोर्ड ने पास कर दिया।
बोर्ड बैठक प्रमुख सचिव आवास सदाकांत की अध्यक्षता में हुई। इसमें सचिव आवास विकास परिषद रुद्र प्रताप सिंह अज्ञैर वित्त नियंत्रक रंजन मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
आवास विकास परिषद अब उन आवंटियों से दो प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क मानचित्र पास करने पर लेगा, जो दो प्लॉटों को मिलाकर एक कर मानचित्र पास कराएंगे।
परिषद सचिव आरपी सिंह ने बताया कि विकास प्राधिकरण की तर्ज पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी।