फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   150 youth got jobs in the automobile sector

Lucknow News: ऑटोमोबाइल सेक्टर में 150 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 21 Mar 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
150 youth got jobs in the automobile sector
लखनऊ। राजधानी के राजकीय महिला पॉलीटेक्निक सहित आसपास जिलों के पॉलीटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 150 युवाओं को ऑटोमोबाइल सेक्टर में नौकरी मिली है। गुजरात की लूमैक्स कंपनी में चयनितों को 25 हजार रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. शिल्पी गुप्ता ने बताया कि परिसर में बृहस्पतिवार को लूमैक्स के गुजरात प्लांट की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया थ। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंट ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ, राजकीय पॉलिटेक्निक, कुर्सी रोड बाराबंकी, राजकीय पॉलिटेक्निक बलिया एवं राजकीय पॉलिटेक्निक जमुनिया डीह (बाराबंकी) के विद्यार्थियों को चुना गया। प्रधानाचार्य एसके सिंह ने बताया कि लूमैक्स हेडलाइट और टेललाइट बनाने के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। चयनितों को लंच और मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed