फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   150 workers of UP will lay the election board of BJP in Gujarat, party appointed three in-charges

Lucknow : गुजरात में भाजपा की चुनावी बिसात बिछाएंगे यूपी के 150 कार्यकर्ता, पार्टी ने तीन प्रभारी नियुक्त किए

Fri, 26 Aug 2022 12:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Aug 2022 12:24 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए यूपी से पहले चरण में करीब डेढ़ सौ अनुभवी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात करने को कहा है। पार्टी ने जिलों से ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची मंगाकर उनमें सबसे योग्य कार्यकर्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है।

विज्ञापन
150 workers of UP will lay the election board of BJP in Gujarat, party appointed three in-charges
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक चुनावी रैलियों से माहौल सजाएंगे। वहीं चुनाव प्रबंधन और रणनीति में दक्ष यूपी के डेढ़ सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता वहां पार्टी के लिए चुनौवी बिसात बिछाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए यूपी से पहले चरण में करीब डेढ़ सौ अनुभवी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात करने को कहा है। पार्टी ने जिलों से ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची मंगाकर उनमें सबसे योग्य कार्यकर्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है।
विज्ञापन


गुजरात जाने वाले कार्यकर्ताओं की व्यवस्था के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, अशोक मोंगा को प्रभारी नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में इन कार्यकर्ताओं को गुजरात भेजा जाएगा। उसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं के साथ युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को भी गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed