फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   150 meters of ABC burnt, 18-hour power outage, uproar.

Lucknow News: 150 मीटर एबीसी जला, 18 घंटे बिजली गुल, हंगामा

Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
150 meters of ABC burnt, 18-hour power outage, uproar.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। उतरेठिया उपकेंद्र के विजयनगर निलमथा में 18 घंटे तक बिजली गुल रही। इसके विरोध में लोगों ने सोमवार सुबह उपकेंद्र पर हंगामा भी किया। 150 मीटर एबीसी जलने के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ था।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे एबीसी में आग लगी थी। रात को ही शिकायत करने पर सुबह तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। हालांकि, कुछ इलाकों में दूसरे स्रोत से बिजली आपूर्ति चालू की गई। वहीं, एबीसी बदलने का काम देरी से शुरू हुआ, जिससे सोमवार रात 8 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान 250 से ज्यादा घरों को बिजली और पानी के लिए तरसना पड़ा। उपभोक्ताओं ने इस मामले की अधिशासी अभियंता से शिकायत की है। उधर, जेई शर्मा विश्वकर्मा ने बताया कि ज्यादातर घरों की दूसरे स्रोत से बिजली चालू कर दी गई थी। एबीसी बदलने में ज्यादा समय लगा।
विज्ञापन

120 गांवों 3 घंटे बत्ती ठप
समेसी उपकेंद्र के बहरौली और समेसी की सोमवार सुबह 10:30 बजे बंद हुई बिजली दोपहर करीब 1:30 बजे चालू हो सकी। तब तक हरदोइया, अनैया, खरगापुर, रामपुर, बाहरौली, अमेठियन का पुरवा, घोड़सारा, बड़ेहा, भोला का पुरवा, रसूलपुर, बजगहिया समेत 120 गांवों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर ट्रांसफार्मर चालू, लो वोल्टेज दूर

शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं का सोमवार को लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग का संकट दूर हो गया। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि पांच एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर सोमवार को चालू हो गया। इससे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होने लगी है।
सोमवार को यहां भी रहा बिजली संकट

- अमीनाबाद की जूते वाली गली में शाम 5:30 से 7:30 बजे तक।
- अमीनाबाद के मेडिसिन मार्केट, लाल मस्जिद के पास दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक।
- जीएसआई उपकेंद्र के बसंत विहार, द्वारिकापुरी, साई सिटी की दोपहर 12 से एक बजे तक।
- अहिबरनपुर उपकेंद्र की वाल्मीकि कॉलोनी में एबीसी जलने से ढाई घंटे तक।
- लौलाई उपकेंद्र के विज्ञानखंड में लाइन पर पेड़ गिरने से आधा घंटे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed