फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.50 lakh cheated in the name of home loan disbursement

Lucknow News: होम लोन दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठगे

Tue, 14 Oct 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
1.50 lakh cheated in the name of home loan disbursement
लखनऊ। होम लोन दिलाने के नाम पर बीबीडी इलाके के हासेमऊ, चिनहट निवासी रजनीश कुमार से 1.50 लाख रुपये ठग लिए गए। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। मूल रूप से सीतापुर के रघुनाथपुर समसापुर निवासी रजनीश ने बताया कि उन्होंने घर खरीदने के लिए बैंक से लोन के लिए परिचितों से कहा था। इसी दौरान बाराबंकी के ग्राम मलूकपुर निवासी जसवंत सिंह ने खुद को यूनियन बैंक में लोन विभाग का कर्मचारी बताकर कॉल किया।
विज्ञापन

उस पर भरोसा कर रजनीश ने लोन आवेदन के कागजात भर दिए। कुछ दिनों बाद जसवंत ने फोन कर बताया कि 30 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो गया है, लेकिन रकम जारी करने के लिए 1.50 लाख रुपये प्रोसेसिंग शुल्क के देने होंगे। रजनीश ने फोन पे से रकम भेज दी। इसके बाद न तो जसवंत ने लोन दिलवाया और न ही रकम लौटाई। रजनीश कुमार का आरोप है कि वसंत कुंज योजना दुबग्गा के सचिन से भी आरोपी ने 90 हजार रुपये हाउसिंग लोन के नाम पर ऐंठे हैं। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed