फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 thousand seats will be increased in colleges related to AKTU.

एकेटीयू : ईडब्ल्यूएस कोटे में बढ़ेंगी 15 हजार सीटें, कार्य परिषद में कॉलेजों की संबद्धता पर लगी मुहर

Tue, 12 Sep 2023 03:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Sep 2023 03:00 PM IST
सार

आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) कोटे के तहत एकेटीयू और उससे संबद्ध कॉलेजों में 15 हजार सीटें बढ़ेंगी। फार्मेसी व इंजीनियरिंग के नए कॉलेजों पर भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
15 thousand seats will be increased in colleges related to AKTU.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध 750 से अधिक संस्थानों में नए सत्र में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) कोटे के तहत लगभग 15 हजार सीटें बढ़ेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन 15 सितंबर से शुरू हो रही प्रवेश प्रक्रिया में इन बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश लेगा। यह निर्णय को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में लिया।

विज्ञापन


बैठक में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद संबद्धता विस्तार के लिए कॉलेजों को अनुमति दी। वहीं, एआईसीटीई के प्रावधान व शासन के निर्देश के तहत ईडब्ल्यूएस के तहत 25 फीसदी सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई। साथ ही निरीक्षण समिति के संस्तुति के बाद 85 संस्थानों में सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। वहां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस आदि कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस कर्मियों को मिलेगा 500 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता, बुंदेलखंड में बनेगा औद्योगिक विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी में हाहाकार: मोहल्ले बने टापू, हर तरफ पानी ही पानी, लोग भूख प्यास से बेहाल, रेस्क्यू हुआ मुश्किल


कुलपति ने बताया कि इंजीनियरिंग व फार्मेसी के नए कॉलेजों से संबंधित जानकारी शासन को भेजी गई है। वहां से निर्देश मिलने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में कुलसचिव रीना सिंह ने प्रस्तावों को प्रस्तुत किया। इस दौरान वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, आईईटी निदेशक प्रो. विनीत कंसल, छत्रपति साहूजी महराज विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा अन्नावि दिनेश कुमार, प्रति कुलपति प्रो. मनीष गौड़, एआईसीटीई के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सोनी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed