फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 players and nine teams selected for national competition

Lucknow News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 15 खिलाड़ी और नौ टीमें चयनित

Mon, 31 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
15 players and nine teams selected for national competition
रायबरेली। विद्या भारती के स्कूलों की तीन दिवसीय 34वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और दमखम दिखाया। सभी वर्ग की स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पाने वाले 15 खिलाड़ियों और नौ टीमों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित समापन समारोह में अवध प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार अग्रवाल, जिला प्रचारक अमरजीत ने विजेताओं को सम्मानित किया। क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि पांच खेल विधाओं हॉकी, तैराकी, योगासन, वॉलीवाल और ताइक्वांडो के मुकाबले कराए गए। इनमें प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों एवं टीमों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक विमल तलरेजा, प्रधानाचार्य रवींद्र मोहन मिश्र, राकेश कक्कड़, राजेश वर्मा, केएस द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी बाबुल नाथ दुबे ने बताया कि क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं अक्तूबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। योगासन की कटक (उड़ीसा), हॉकी की बरेली (उत्तर प्रदेश), तैराकी की बंगलौर (कनार्टक), ताइक्वांडो की देवास (मध्य प्रदेश) और वॉलीबाल की छत्तीसगढ़ में प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल वर्ग की हॉकी में सरस्वती विद्या मंदिर लखनऊ की छात्र-छात्रा दोनों टीमें, किशोर वर्ग की हॉकी में सरस्वती विद्या मंदिर गोंडा की छात्र टीम, सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर की छात्रा टीम, बाल वर्ग की वॉलीबाल में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर बलिया की छात्र टीम, सरस्वती विद्या मंदिर सिरवारा मार्ग सुल्तानपुर की छात्रा टीम, किशोर वर्ग की वॉलीबाल में ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर प्रयागराज की छात्र टीम, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर क्यू अलीगंज की छात्रा टीम, तरुण वर्ग की वॉलीबाल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कन्नौज की छात्र टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed