फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 people who were forcibly converted returned home

Lucknow News: जबरन धर्मांतरण कराए गए 15 लोगों की हुई घर वापसी

Thu, 03 Jul 2025 12:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:50 PM IST
विज्ञापन
15 people who were forcibly converted returned home

विज्ञापन

- विश्व हिंदू रक्षा परिषद की मदद से शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण और हिंदू धर्म में हुई वापसी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को जबरन हिंदू धर्म से इस्लाम में धर्मांतरण कराए गए 15 लोगों की घर वापसी कराई गई। लखनऊ के गोमती नगर में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सदस्यों द्वारा शंख ध्वनि और मंत्रोच्चारण के साथ इन 15 लोगों की विधिवत हिंदू धर्म में वापसी कराई गई।

इस मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही।


परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने जानकारी दी कि बलरामपुर में गजवा-ए-हिंद का मजबूत चेहरा छांगुर पीर मोहम्मद अहमद खान और अब्दुल माबूद रजा लोगों का जबरन या जाल रचकर धर्मांतरण करवाते हैं। कुछ लड़कियां जो अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं, या कमजोर वर्ग की थीं उन्हें शिकार बनाया गया। धर्म बदलने के अलावा उनकी संपत्तियों पर भी कब्जा किया।
विज्ञापन


इन लोगों को विदेशों से अच्छी खासी फंडिंग मिलती है।

गोपाल राय ने इस पूरे मामले की जांच कर जाने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ समेत कई थानों में इनके ऊपर मुकदमें हैं। ।

कहा जा रहा है कि विदेशों से मिली फंडिंग और और तरह-तरह के जाल रचते हुए छांगुर पीर मोहम्मद ने लगभग तीन हजार लोगों का इस्लाम में धर्मांतरण कराया है।

उत्तर प्रदेश में हुए कमलेश तिवारी और चंदन गुप्ता की हत्या से इनके तार जुड़े हुए हैं।


- इन 15 लोगों की कराई गई हिंदू धर्म में।घर वापसी

पल्लवी, मन्नत आब्दी, हरजीत कश्यप बलरामपुर
मालती - सिद्धार्थनगर
संचित, गौतम, रामनरेश मौर्य - बलरामपुर
नरेंद्र मिश्रा, हरजीत सिंह, मूर्ति देवी बलरामपुर
मानवी शर्मा (जैनब) - औरैया
सोनू और रानी - सहारनपुर
रीना - मुरादाबाद

(नामों की सूची परिषद अध्यक्ष गोपाल राय ने उपलब्ध कराई )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed