फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 officers were transferred in state tax department in Uttar Pradesh

UP: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, इस बार शासन ने इस विभाग के 15 अधिकारियों को किया इधर से उधर; देखें लिस्ट

Sat, 11 Jan 2025 07:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 07:46 AM IST
सार

यूपी में राज्य कर विभाग में 15 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। शुक्रवार की देर रात शासन ने तबादला एक्सप्रेस चलाई। आगे पढ़ें और देखें सभी के नाम...

विज्ञापन
15 officers were transferred in state tax department in Uttar Pradesh
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात राज्य कर विभाग में 15 अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए। सोनभद्र के अपर आयुक्त ग्रेड वन लक्ष्मीकांत त्रिपाठी को अपर आयुक्त ग्रेड वन प्रयागराज के पद पर भेजा गया है। मुजफ्फरनगर में तैनात उपयुक्त बृजेश कुमार को प्रोन्नत करते हुए संयुक्त आयुक्त एस आई बी वाराणसी प्रथम के पद पर तैनात किया गया है। आगरा में उपायुक्त टैक्स ऑडिट रमेश कुमार सिंह को प्रोन्नत कर संयुक्त आयुक्त कानपुर के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन


मिर्जापुर में तैनात अपर आयुक्त ग्रेट 2 शरद कुमार शुक्ला को अपर आयुक्त ग्रेड टू अपील के पद पर सोनभद्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आगरा में तैनात उपायुक्त टैक्स ऑडिट रमेश कुमार सिंह को प्रोन्नत करते हुए संयुक्त आयुक्त कार्यपालक कानपुर द्वितीय के पद पर भेजा गया है। 
विज्ञापन


अयोध्या के अपर आयुक्त ग्रेट 2 अपील 1 जयशंकर सहाय को अपील टू का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर आयुक्त ग्रेट 2 धर्मवीर सिंह को अपर आयुक्त अपील 3 गाजियाबाद के पद पर जिम्मेदारी दी गई है। अंजनी कुमार अग्रवाल को लखनऊ से गाजियाबाद अपर आयुक्त एसआईबी का चार्ज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में तैनात अपर आयुक्त ग्रेट 2 कैलाश नाथ पाल को कानपुर भेजा गया है। मोनू त्रिपाठी को ग्रेट 2 प्रयागराज से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह दीनानाथ का ट्रांसफर अपर आयुक्त ग्रेट 2 अयोध्या से प्रयागराज किया गया है। मुजफ्फरनगर में तैनात अपर आयुक्त ग्रेट 2 बृजेश कुमार को वाराणसी भेजा गया है।


वाराणसी में संयुक्त आयुक्त सब अनिल कुमार सिंह को अपर आयुक्त ग्रेट 2 लखनऊ के पद पर ट्रांसफर किया गया है। इस धनंजय शुक्ला को अपर आयुक्त राज्य कर मुख्यालय की जिम्मेदारी के साथ अपर आयुक्त ग्रेड वन लखनऊ जोन प्रथम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed