फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 more buses start running for Mahakumbh

Lucknow News: महाकुंभ के लिए 15 और बसें चलना शुरू

Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
15 more buses start running for Mahakumbh
गोल चौराहा के पास रोडवेज डिपो की बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : संवाद
रायबरेली। महाकुंभ को लेकर प्रयागराज मार्ग पर जिले से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए रायबरेली डिपो से 15 और बसों की डिमांड की गई है। बसों का संचालन भी शुरू करा दिया गया है। जिला मुख्यालय से अब तक 35 बसों का संचालन सीधे प्रयागराज के लिए हो रहा था। अब संख्या बढ़ गई है। इससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने रायबरेली डिपो की 91 बसों का संचालन महाकुंभ में कराया। इसमें 35 बसों का संचालन जिले से सीधे प्रयागराज के लिए कराया गया। अन्य बसों का संचालन बड़े रूटों से सीधे प्रयागराज के लिए कराया गया। आखिरी शाही स्नान आने वाला है। इससे पहले जिले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। संख्या बढ़ते ही निगम ने 15 और बसें प्रयागराज मार्ग पर संचालित कराने का निर्णय लिया। रविवार से इन बसों का भी संचालन शुरू करा दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


बस स्टेशन पर पर्याप्त श्रद्धालुओं के आते ही बसों को तुरंत प्रयागराज भेजा जा रहा है। उधर, सिविल लाइन में रविवार को भी यात्रियों की भीड़ रही। कोई प्रयागराज तो कई लखनऊ जाने के लिए बसों का इंतजार करते दिखे। रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed