फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 injured in an accident in Lucknow.

बस का ब्रेक फेल, टैम्पो व पांच बाइक रौंदीं, 15 लोग जख्मी

Fri, 15 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
15 injured in an accident in Lucknow.
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के डालीगंज स्थित पक्का पुल पर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे रॉन्ग साइड में चल रही रोडवेज बस ने कहर बरपाया। सीतापुर से कैसरबाग डिपो जा रही बस का ब्रेक फेल हो गया।

विज्ञापन


अनियंत्रित बस पहले सामने से आ रही टैम्पो से टकराई। इसके बाद फलों के ठेलों व चार बाइक और एक स्कूटर को भी चपेट में ले लिया। फिल्मी अंदाज में टैम्पो व अन्य वाहनों को लेकर बस करीब 50 मीटर चलने के बाद रुक गई। चालक व सवारियां कूदकर भाग गईं।
विज्ञापन


हादसे से टैम्पो सवार छह महिलाओं सहित बाइक व स्कूटर में बैठे 15 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां टैम्पो चालक सीतापुर के कमलापुर निवासी राजू उर्फ कलीम तथा एक किशोरी अनामिका की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर चौक आईपी सिंह का कहना है कि बस के ब्रेक फेल होने से हादसा होने की आशंका है। वाहन का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा।

हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। सीतापुर से 15-20 सवारी लेकर रोडवेज बस कैसरबाग डिपो जा रही थी। डालीगंज के पक्का पुल पर पहुंचते ही बस का ब्रेक फेल हो गया।

टेंपों में बैठी सवारियों में दहशत से मची चीख पुकार

15 injured in an accident in Lucknow.

पुल के फुटपाथ पर फल व सब्जियों के ठेले खड़े थे और वाहनों की आवाजाही लगी थी। ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू बस ने सामने से आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद टेंपो को घसीटते हुए बस आगे बढ़ती रही तो राहगीरों में हड़कंप मच गया। टेंपो में बैठी सवारियां दहशत से चीख-पुकार मचाने लगीं। नजारा देखकर राहगीरों के होश उड़ गए।

इस बीच बस सड़क किनारे खड़े केले और आम के ठेलों को रौंदते हुए चार बाइक और एक स्कूटर को भी चपेट में ले लिया। फिल्मी अंदाज में बस सड़क पर चलती रही और राहगीर व फलों के ठेले लगाने वाले जान बचाने के लिए इधर से उधर कूदते-फांदते रहे। बस करीब 50 मीटर तक इसी हालत में चलती रही।

स्पीड कम होने पर बस का चालक कूदकर भाग गया। बस के रुकते ही उसमें बैठी 15-20 सवारियां भी उतरकर भाग निकलीं। पुल पर जाम लग गया। सूचना पाकर हसनगंज, चौक, ठाकुरगंज और कैसरबाग थाना की पुलिस मौके पर आ गई।

इस बीच फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों ने टेंपो में फंसी छह महिलाओं सहित नौ सवारियों को बाहर निकाला। सड़क पर तड़प रहे बाइक और स्कूटर में बैठे छह घायलों को फुटपाथ पर लिटा दिया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि बस के चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ये हुए घायल

15 injured in an accident in Lucknow.
अस्पताल में पड़े घायल - फोटो : amar ujala

टैम्पो चालक राजू, सीतापुर के सिधौली निवासी रामेंद्र सिंह की पत्नी बिंदू (28) व बेटी अनामिका (9), अलीगंज के मौसमबाग निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव (50), जानकीपुरम के छठामील निवासी यशोमती (85), रामचंदर (60), रामरती (40), अर्चना तिवारी (35) व उनकी सास वीरमती तथा बाइक सवार गोमतीनगर के विभवखंड निवासी विजय कुमार (28), हरदोई के बनी निवासी अर्पित द्विवेदी (24), स्कूटर सवार लाजपतनगर चौक के मदनलाल कपूर (77), बाइक सवार बीकेटी के कोटवा निवासी संतोष (36), मड़ियांव के अजीजनगर निवासी आरिफ (25) व उनके साथ बैठे आजमगढ़ निवासी रिश्तेदार अब्दुल सलाम (70)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed