फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 crore rupees approved for velodrome in up

यूपी में राष्ट्रीय खेलों के लिए बनेगा वेलोड्रोम, सरकार ने दिए 15 करोड़ रुपये

Tue, 21 Nov 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Nov 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
15 crore rupees approved for velodrome in up
कुछ ऐसे बनकर तैयार होगा वेलोड्रोम। - फोटो : amar ujala
यूपी ने नेशनल गेम्स की मेजबानी करने का मन बना लिया है। प्रदेश सरकार के ताजा फैसलों को देखकर तो कुछ ऐसा ही लगता है। तभी तो अखिलेश सरकार के कार्यकाल से अधूरे पड़े वेलोड्रोम का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन


शासन ने इसके लिए खेल विभाग को 15 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।  बीते खेल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने सीएम योगी से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर चर्चा की थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के यूपी में आयोजन को लेकर रुचि भी दिखाई थी। राष्ट्रीय खेलों के लिए यहां वेलोड्रोम होना जरूरी है। इसके निर्माण के बाद राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का यूपी दावा मजबूत हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यूपी में तमाम अन्य खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिल जाएंगी। जो यूपी के खेल भविष्य को बेहतर बनाएगा। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माणाधीन वोलेड्रोम के लिए पिछली सरकार ने पांच करोड़ रुपये दिए थे। 

167 करोड़ के कुल बजट वाले इस प्रोजेक्ट के लिए पांच करोड़ की धनराशि व्यय होने के बाद काम रुक गया। कुछ समय बाद सरकार बदल गई और इसके बाद यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। 

अभी तक लग चुके पांच करोड़ रुपये

15 crore rupees approved for velodrome in up
बनने के बाद बाहर से कुछ ऐसा दिखेगा वेलोड्रोम। - फोटो : amar ujala
खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि वोलोड्रोम को पूरा करने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। 167 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में अभी तक पांच करोड़ रुपये लग चुके हैं। 

शासन की ओर से 15 करोड़ रुपये खेल विभाग को और दिए गए हैं। जल्द ही यहां काम शुरू हो जाएगा। नेशनल गेम्स के आयोजन के लिए वेलोड्रोम जरूरी है। हम इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करना चाहते हैं ताकि यूपी में राष्ट्रीय खेल हो सकें।

प्रेदेश में खेलों का होगा विकास
यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय कहते हैं कि अगर स्पोर्ट्स कॉलेज में वेलोड्रोम बन जाता है, तो हमारे लिए राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हासिल करना आसान हो जाएगा। 

हमारी पूरी कोशिश होगी कि वेलोड्रोम के पूरे होने तक यूपी में नेशनल गेम्स का आयोजन हो जाए। इससे न सिर्फ प्रदेश में खेलों का विकास होगा, बल्कि खेलों से जुड़ी अत्याधुनिक एवं बुनियादी सुविधाएं तैयार की जा सके।

प्रोजक्ट पर एक नजर
- 20000 स्क्वायर फिट में निर्माणकार्य 
- 6000 स्क्वायर फिट खिलाड़ियों के लिए 
- 5000 दर्शकों के बैठने की होगी व्यवस्था
- 250 मीटर लंबा और 120 मीटर चौड़ा ट्रैक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed