{"_id":"5d1e12678ebc3e3cbd739a40","slug":"15-candidate-including-sonia-gandhi-spend-just-79-lakhs-during-lok-sabha-eletion-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : सोनिया गांधी समेत 15 प्रत्याशियों ने केवल 79 लाख में लड़ा लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : सोनिया गांधी समेत 15 प्रत्याशियों ने केवल 79 लाख में लड़ा लोकसभा चुनाव
Thu, 04 Jul 2019 08:21 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 04 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में इस बार भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों ने खर्च करने में खूब कंजूसी की। 70 लाख रुपये तक खर्च करने की छूट मिलने के बाद सांसद सोनिया गांधी समेत सभी प्रत्याशी खर्च की सीमा तक नहीं पहुंच सके। 70 लाख प्रति प्रत्याशी के हिसाब से 10.30 करोड़ खर्च किया जा सकता था, लेकिन मात्र 79,20,233 में ही सभी प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ लिया।
सांसद सोनिया गांधी ने सबसे अधिक 29,46,732 रुपये और विजय बहादुर सिंह ने सबसे कम 48,662 रुपये ही चुनाव में खर्च किया। प्रत्याशियों के अंतिम खर्च का ब्योरा मिलने के बाद प्रशासन ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी है।
लोकसभा चुनाव में 6 मई को मतदान हुआ था। सभी प्रत्याशियों ने 5 मई से पहले चुनाव में हुए खर्च का ब्योरा दिया था। लोकसभा चुनाव में इस बार प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान 70-70 लाख रुपये तक खर्च करके की छूट दी गई थी।

5 मई तक चुनाव में सबसे अधिक 24,88,186 रुपये कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी ने खर्च किए थे। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह 23,31,140 रुपये, प्रसपा प्रत्याशी राम सिंह यादव ने चुनाव के दौरान 3,03,754 रुपये खर्च किए।
चुनाव खत्म होने के बाद डीएम ने सभी प्रत्याशियों को खर्च का अंतिम ब्योरा उपलब्ध कराने और न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। सभी प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा दिया तो स्पष्ट हो गया कि कोई भी प्रत्याशी खर्च की सीमा को छू भी नहीं पाया। 70 लाख रुपये खर्च करने की सीमा का पीछा करते हुए सांसद सोनिया गांधी भी सबसे अधिक 29,46,732 रुपये ही खर्च कर सकीं। खर्च का ब्योरा मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आयोग को पूरी रिपोर्ट भेज दी है।
लोकसभा के सभी प्रत्याशियों ने खर्च का अंतिम ब्योरा दे दिया है। किसी भी प्रत्याशी ने खर्च की 70 लाख की सीमा को पार नहीं किया है। चुनाव में खर्च की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है।
- नेहा शर्मा, जिला अधिकारी

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का कुल खर्च
प्रत्याशी का नाम चुनाव में कुल खर्च
- सोनिया गांधी 29,46,732
- दिनेश प्रताप सिंह 26,01,040
- सुरेंद्र बहादुर सिंह 10,91,069
- राम सिंह यादव 3,19,134
- सुनील कुमार 1,57,813
- प्रमोद कुमार 1,46,403
- सरताज खान 1,09,510
- नैमिष प्रताप नारायण 1,01,854
- अशोक प्रताप मौर्या 52,770
- किरन चौधरी 90,003
- राम नरायन 49,635
- रामेश्वर लोधी 64,184
- होरीलाल 63,000
- प्रमेंद्र कुमार 78,724
- विजय बहादुर सिंह 48,662
- कुल 79,20,233