फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 ambassadors met Chief Minister Yogi: Ambassadors also saw the development of the districts

मुख्यमंत्री से मिले 15 राजदूत : राजदूतों ने जिलों का भी देखा विकास, कहा-हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा यूपी

Mon, 17 Oct 2022 11:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Oct 2022 11:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने आकांक्षात्मक विकासखंडों के सामाजिक-आर्थिक सुधार के लिए विशेष प्रयास प्रारंभ किए हैं। कुल 100 आकांक्षात्मक विकासखंडों का चयन पूर्ण हो गया है।

विज्ञापन
15 ambassadors met Chief Minister Yogi: Ambassadors also saw the development of the districts
लखनऊ में सीएम योगी से मिले 15 देश के राजदूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को 15 राष्ट्रों में तैनात भारत के राजदूतों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए ट्रिपल टी : ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म का मंत्र दिया है। उत्तर प्रदेश इन मंत्रों को आत्मसात कर लगातार आगे बढ़ रहा है। इससे पहले विकास की दौड़ में पिछड़े 8 आकांक्षात्मक जिलों के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों को भी उन्होंने मौके पर जाकर देखा। साथ ही अपने भ्रमण के अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया।

विज्ञापन


राजदूतों ने आकांक्षात्मक जिले बहराइच और फतेहपुर के स्कूलों में बच्चों से बातचीत साफ-सफाई, गांव में अमृत सरोवर और लैंगिक समानता आदि प्रयासों को अच्छा बताया। इंफ्रास्ट्रक्चर  सुविधाओं, विद्यालयों के कायाकल्प, अमृत सरोवर, बेहतर कानून-व्यवस्था, उद्योग जगत को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों और निवेश अनुकूल माहौल की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश को कारोबारी सुगमता के पैमाने पर भी राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे बड़ी आबादी का प्रदेश है। आध्यत्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का स्रोत है। प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं। हम भारत में खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर हैं। शुगर और एथेनाल का उत्पादन सर्वाधिक यहीं होता है। विभिन्न सब्जियों और फलों के उत्पादन में यूपी देश में प्रथम स्थान पर है। उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में न केवल आत्मनिर्भर है, बल्कि निर्यात भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में प्रदेश के नागरिक दक्षिण-पूर्व एशिया और खाड़ी देशों में प्रवास करते हैं। इनमें बड़ी संख्या अकुशल श्रमिकों की है। सरकार इनके कौशल उन्नयन के लिए प्रयासरत है। राजदूतों के सहयोग से ऐसे लोगों को चिह्नित कर इनके कौशल संवर्धन का काम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नीति आयोग की ओर से चिह्नित प्रदेश के 8 आकांक्षात्मक जिलों-बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, चंदौली, फतेहपुर, चित्रकूट, बहराइच और श्रावस्ती में विकास के सभी मानकों पर नियोजित ढंग से काम हो रहा है। नीति आयोग की रैंकिंग में इन जिलों ने अच्छा स्थान प्राप्त किया है। देश के कुल 112 आकांक्षात्मक जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने वाले जिलों की नवीनतम सूची में हमारे 6 जिले शीर्ष 10 में शामिल हैं। जबकि, शीर्ष 20 में यूपी के सभी 8 जिले शामिल हैं।

प्रदेश में किया गया 100 आकांक्षात्मक जिलों का चयन
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने आकांक्षात्मक विकासखंडों के सामाजिक-आर्थिक सुधार के लिए विशेष प्रयास प्रारंभ किए हैं। कुल 100 आकांक्षात्मक विकासखंडों का चयन पूर्ण हो गया है। आकांक्षात्मक विकास खंडों में लागू मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के अभिनव प्रयास की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजना के प्रभावी क्रियांवयन से प्रदेश से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक पार्क, टॉय पार्क, फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक पार्क, मेगा लेदर पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे सेक्टर आधारित प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रही है। एयर कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र की उड़ान योजना का उत्तर प्रदेश ने अत्यधिक लाभ लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 लाख 10 हजार हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती की जा रही है। कन्या भ्रूण हत्या की समस्या के निदान के लिए सरकार ने पहले मुखबिर योजना चलाई और फिर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का कार्यक्रम आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री जी कहा कि अगले वर्ष 10-12 फरवरी को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाला होगा।


राजदूतों ने कहा-हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा यूपी
आयरलैंड में राजदूत अखिलेश मिश्र, लाओस में दिनकर अस्थाना, जेनेवा में इंद्रमणि पांडेय, पोलैंड मेंनगमा मोहम्मद मलिक, जॉर्डन में अनवर हलीम, भूटान में सुधाकर दलेला, नेपाल में नवीन श्रीवास्तव, बहरीन में पीयूष श्रीवास्तव, साउथ कोरिया में अमित कुमार, पुर्तगाल में मनीष चौहान, न्यूजीलैंड में नीता भूषण, क्रोएशिया में राजकुमार श्रीवास्तव, कजाखिस्तान में शुभदर्शिनी त्रिपाठी, मैक्सिको में डॉ. पंकज शर्मा और बोत्सवाना में राजदूत डॉ. राजेश रंजन ने यूपी के विकास की सराहना करते हुए कहा कि यूपी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed