{"_id":"5936f66b4f1c1bcd138b45a4","slug":"149677426610-raibaraily-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन को आचार्य व अनुदेशकों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन को आचार्य व अनुदेशकों
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार्य व अनुदेशकों को सूची नहीं भेजने से नाराजगी
- डीएम से मिलकर की शिकायत, कार्रवाई का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। शासन स्तर से वैकल्पिक शिक्षा आचार्य एवं अनुदेशकों की सूची मांगी गई, लेकिन अब तक लिस्ट नहीं भेजी गई है। इससे सभी लोगों में गहरी नाराजगी है। नाराज अनुदेशकों ने डीएम से मिलकर शिकायत की। कहा कि कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है।
शैलेंद्र कुमार, सोनिया मिश्रा, कुशमा देवी, कुलदीप मिश्र ने कहा कि शासन ने 11 मई को अनुदेशकों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। अन्य जिलों में इसकी सूचना उपलब्ध भी करा दी गई है, जबकि जिले में अब तक सूचना नहीं दी गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब्दुल मजीद, करुणा सिंह, कौशलेंद्र कुमार, शोमा श्रीवास्तव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सभी ने डीएम से मांग की है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचना उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया जाए। डीएम ने पूरे मामले की जांच कराकर सूचना भिजवाने का आश्वासन दिया है।