{"_id":"5935a7fe4f1c1b09518b45b0","slug":"149668865220-raibaraily-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से शरीर और मन रहता स्वस्थ-डॉ. विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से शरीर और मन रहता स्वस्थ-डॉ. विश्राम
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
योग से शरीर और मन रहता स्वस्थ : डॉ. विश्राम
- आर्य समाज के सभागार में लगा योग शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। आर्य समाज सभागार में सोमवार को योग शिविर प्रारंभ हुआ। इसमें प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के आसन कराए गए। साथ ही योग की महत्ता बताई। डॉ. विश्राम ने कहा कि योग से शरीर और मन स्वस्थ रहता है। व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। इससे वह कभी रोगी नहीं बन सकता है।
इससे पहले योग शिविर के प्रारंभ में डीके वर्मा और मेड़ीलाल ने ईश्वर स्तुति, उपासना और वेदमंत्र पढ़ा। प्रधान कांती चौधरी ने कहा कि यह हमारे पुरानी परंपरा से जुड़ा है। योग के निरंतर अभ्यास से शरीर निरोगी रहता है। योगासन प्रशिक्षक के सामने ही करना चाहिए। गलत आसन से विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। उपप्रधान एमपी पाल ने कहा कि योग निश्चित समय और स्थान पर करना चाहिए।
शिविर में डॉ. विश्राम ने अनुलोम, विलोम समेत अन्य प्राणायाम किए। इसके अलावा ताड़ासन, हलासन, बज्रासन, मकरासन, अग्निसार क्रिया आदि आसन का अभ्यास कराया गया। संचालन मंत्री पंकज वर्मा ने किया। उपमंत्री शरद चौधरी ने बताया कि योग शिविर 9 जून तक चलेगा।