फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घर के सामने खेल रहे मासूम की बाइक से कुचलकर मौत

घर के सामने खेल रहे मासूम की बाइक से कुचलकर मौत

Mon, 05 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
घर के सामने खेल रहे मासूम की बाइक से कुचलकर मौत
खेल रहे मासूम को बाइक ने रौंदा
विज्ञापन

घटना के बाद बाइक समेत भाग निकला युवक, अन्य दुर्घटनाओं में 4 घायल, एक गंभीर
बाइक सवार घायलों ने नहीं पहना था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। घर के सामने खेल रहे चार वर्षीय बालक को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
सोमवार पूर्वाह्न जलालपुर थाना अंतर्गत उसमापुर मोहल्ला निवासी शमशेर का चार वर्षीय पुत्र सुहेल घर के निकट सड़क के किनारे खेल रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, बाइक सवार युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। आनन-फानन में परिवारीजन गंभीर रूप से घायल बालक को लेकर सीएचसी नगपुर पहुंचे जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। एसओ तनवीर अहमद ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, बसखारी थाना अंतर्गत दरगाह निवासी अरशद अली (26) पुत्र असगर रविवार देर शाम बसखारी बाजार में सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत देवारी गांव निवासी दीपचंद्र (20) पुत्र रामसेवक सोमवार सुबह पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, भीटी थाना अंतर्गत बनगांव निवासी बाबी (21) पुत्र रामजियावन सोमवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से भीटी से घर जा रहा था। गांव के निकट हुई घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा आलापुर थाना अंतर्गत दिलावलपुर गांव निवासी गोलू (8) पुत्र नरेंद्रदेव सोमवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed