{"_id":"593505a24f1c1be1608b4582","slug":"149664708715-raibaraily-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आग, गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आग, गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिगड़ते पर्यावरण की मार, पारा 45 डिग्री
सबहेड - गर्र्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, चटकती धूप में घर से निकलना मुहाल
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। गर्मी ने रविवार को कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। रविवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चटकती धूप ने लोगों को घर से निकलना मुहाल कर दिया। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आई। जो लोग घरों से निकले भी, वे धूप से बचने के लिए उपाय करते नजर आए। लोगों का कहना था कि मौसम की यही मार रही तो मुश्किल होगी। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.05 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जिस तरह मौसम के तेवर हैं, उससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
वर्ष 2017 के जून के शुरुआती दिनों में ही तापमान ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। सुबह दस बजे तक ही धूप इतनी चटक हो जाती है कि लोगों का घर से निकलना मुहाल है। लू के थपेड़ों से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को बचने के तमाम उपाय करने पड़ रहे है। लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। खास बात यह कि कई साल में इस बार जून सबसे अधिक गर्म है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में 41.00 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2015 में 42.00 डिग्री सेल्सियस व 2016 में पारा 43.0 डिग्री सेल्सियस पारा ही जून के पहले पखवारे पहुंचा था। वर्ष 2017 के जून माह के पहले पखवारे में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि दोपहर होते-होते सड़कें सूनी हो जाती है।
इनसेट
गर्मी से बचकर रहे लोग : डॉ. बीरबल
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीरबल का कहना है कि तापमान बढ़ गया है। तेज धूप निकल रही है। इसलिए लोगों को धूप व लू से बचने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से डायरिया और बुखार की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए जरूरत है कि लोग गर्मी से बचें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। थोड़ी सी लापरवाही से लोग बीमार हो सकते हैं। बुखार या फिर डायरिया की शिकायत हो तो झाड़फूंक के बजाय सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर अपना इलाज कराएं।
विज्ञापन
इनसेट
इन बातों का रखें विशेष ख्याल-
धूप में निकलें तो सूती कपड़ा प्रयोग करें
अधिक से अधिक पानी का सेवन करें
धूप से जाने के बाद रुककर पानी पियें
कटे-फटे फलों का सेवन कतई न करें
मिर्च-मसाला आदि का सेवन कम करें
हरे खीरा, ककड़ी व फल जरूर खाएं
दस्त आने पर वायरस का घोल जरूर पिएं