{"_id":"5933012b4f1c1be72a8b45b8","slug":"149651487011-raibaraily-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने में खस्ताहाल हो गया रायबरेली-फैजाबाद मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने में खस्ताहाल हो गया रायबरेली-फैजाबाद मार्ग
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात माह में खस्ताहाल हो गया रायबरेली-फैजाबाद मार्ग
तकिया गांव के निकट बने नइया नाले का पुल जर्जर
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। यह हाल तब है जब राजमार्ग की सात महीने पहले रिपेयरिंग कराई थी। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब हालत तकिया गांव के निकट बने पुल की है। पुल जर्जर होने के साथ-साथ सड़क भी धस गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग का निर्माण तो कई साल पहले हुआ है, लेकिन करीब सात महीने पहले राजमार्ग की रिपेयरिंग का कार्य कराया गया था। रिपेयरिंग में महज खानापूरी की गई। यही वजह है कि मार्ग कई जगह उखड़ गया और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। सबसे खराब हालत तकिया गांव के निकट बने नइया नाले की है। नाले के पास सड़क पूरी तरह से उखड़ गई। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते आए दिन कोई न कोई गिरकर घायल होता जाता है। शिव प्रकाश, रामकुमार, निरंजन, शिवाकांत, दयाराम ने बताया कि सात महीने पहले सड़क की मरम्मत कराई गई, लेकिन मार्ग खस्ताहाल हो गया है। इलाकाई लोगों ने बताया कि निर्माण में मानकों को दरकिनार किया गया। यही वजह है कि सात महीने में ही सड़क जगह-जगह टूट गई। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से जांच कराकर मार्ग को ठीक कराए जाने की मांग की है।
वर्जन :
अभी तक यह राजमार्ग पीडब्ल्यूडी के पास था। अप्रैल महीने में एनएच को मिला है। मार्ग पर गड्ढे हैं। इसकी जानकारी है। जल्द ही राजमार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।-सीएन द्विवेदी, प्रोजेक्ट परियोजना निदेशक एनएच