फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सीबीएसई की दसवीं परीक्षा के नतीजों में दिखाया मेधावियों ने दम

सीबीएसई की दसवीं परीक्षा के नतीजों में दिखाया मेधावियों ने दम

Sun, 04 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की दसवीं परीक्षा के नतीजों में दिखाया मेधावियों ने दम
रिजल्ट देख खुशी से उछल पड़े सीबीएसई 10वीं के स्टूडेंट्स
विज्ञापन

मेधावियों ने दिखाया दम, 1350 के सापेक्ष लगभग 200 को मिले 10 सीजीपीए
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। सीबीएसई की 10वीं परीक्षा में छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कुल 1350 के सापेक्ष लगभग 200 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। सफल छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों व अन्य लोगों द्वारा बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।
शनिवार दोपहर आए सीबीएसई की 10वीं परीक्षा के नतीजों ने तमाम छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशियां बिखेर दी। सफल स्टूडेंट्स ने जमकर जश्न मनाया। अकबरपुर नगर स्थित सेंट जेवियर्स के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि कुल 52 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। सभी सफल हुए हैं। इनमें सात स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिले। इसमें अभिषेक सिंह, अम्मार रिजवी, शिवांगी वर्मा, एलीन वर्मा, उत्कर्ष त्रिपाठी, गार्गी वर्मा व देवेश वर्मा शामिल हैं। अकबरपुर नगर स्थित आरके पैसिफिक कोलेजिएट के प्रबंधक दिनेश शुक्ला ने बताया कि कुल 10 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। सभी उत्तीर्ण हैं। इनमें से जान्हवी तिवारी, शिवांश व रितिक को 10 सीजीपीए मिले। डिवाइन पब्लिक स्कूल बरधाभिउरा के उप प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 55 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। सभी सफल हुए हैं। इनमें अनवी सिंह, अनामिका मिश्रा, देवेश सिंह, निखिल सिंह रघुवंशी, हिमांशु अग्रहरि, विकास अग्रहरि समेत कुल 10 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिला। नगर स्थित तक्षशिला एकेडमी के प्रबंधक रितेश पांडेय ने बताया कि वैभव राज, सतीश पांडेय, कोमल वर्मा व श्रेया यादव को 10 सीजीपीए मिला है। सभी 34 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार रेडिएंट चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर के प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला ने बताया कि कुल 499 में से 498 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इसमें 91 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिला। इनमें अवनिजा द्विवेदी, अंशिका सिंह, विद्यांशी, ग्रेसी, महविश फातिमा, मुसकान अग्रवाल, पल्लवी मिश्रा, प्रत्यूष पांडेय, रितिका गुप्ता, वैभव मिश्र, रजनीश उपाध्याय, रतनेश अग्रहरि, सैय्यदा शमीम जहरा, योगेश यादव, आदित्व विश्वर्मा, आदित्य यादव, खदीजा फातिमा, मोहम्मद सैफ, रोशन सिंह, शिवम मौर्या, स्वाति यादव, रजा अब्बास, शफअज कमाल आदि शामिल रहे। प्रबंधक निशी यादव व डायरेक्टर गौरव कुमार ने सफल स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें यह सफलता आगे भी बरकरार रखनी होगी। विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीएस उपाध्याय ने बताया कि कुल 84 स्टूडेंट्स में सभी उत्तीर्ण रहे। इनमें 12 छात्र-छात्राओं अभिनव कुमार चौधरी, बिपुल कुमार सिंह, नामिनी चौधरी, वैष्णवी वर्मा, स्वेच्छा विश्वकर्मा, अपर्णा मौर्या, सूर्यांश जायसवाल, कुनाल वर्मा, समृद्धि चौरसिया, सतीश मिश्र, तमजीद अहमद एवं आबिदा को 10 सीजीपीए मिला। डालिम्स के प्रधानाचार्य एके कपूर ने बताया कि सभी 28 बच्चों को सफलता मिली। इनमें आदित्य गुप्ता, असरा रहमान, देवांश तिवारी, रिजो थामस मैथ्यू, सै. माज अहमद, उदय भारद्वाज समेत 11 बच्चों को 10 सीजीपीए मिला। विवेकानंद शिशुकुंज सीनियर सेकेंड्री स्कूल विद्युतनगर के प्रधानाचार्य बृजेंद्र मिश्र ने बताया कि सभी 64 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इनमें सात स्टूडेंट्स शशांक सिंह, गिवांशा वर्मा, शिवांश ङ्क्षबद, रघुनंदन बजाज, प्रगति पांडेय, सौम्या पटेल, ज्योति सोनी को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार श्रीकृष्णा चिल्ड्रेन सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक राजितराम यादव ने बताया कि सभी 128 स्टूडेंट्स को सफलता मिली। इनमें 17 स्टूडेंट्स अभिषेक यादव, अम्बुजेश चतुर्वेदी, धनवंतरि वर्मा, त्रयम्बकम त्रिपाठी, प्रिया विश्वकर्मा, अनुराग मौर्या, हर्षिता सोनी, नवनीत चौधरी, प्रिंस अग्रहरि, अनुराग तिवारी, आस्था त्रिपाठी, अस्तित्व शुक्ला, हर्ष पाण्डेय, मनीष कुमार, ऋषभ कुमार, सिद्धार्थ वर्मा व विवेक कुमार को 10 सीजीपीए मिला। प्रधानाचार्य राधेश्याम गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हंसवर प्रतिनिधि के अनुसार हिरा पब्लिक स्कूल के 120 स्टूडेंट्स में से 18 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed