फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   149 crore for development

Lucknow News: विकास पर खर्च होंगे 149 करोड़, एक सप्ताह में जारी होंगे टेंडर

Mon, 20 Mar 2023 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
149 crore for development
सड़क निर्माण, पेयजल, सफाई, नाला निर्माण, रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद आदि के 149 करोड़ रुपये के काम शुरू होने वाले हैं। उनकी प्रस्तावित सूची बन गई है और एक-दो दिन में मंडलायुक्त की मोहर लगने के बाद टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। शासन से मिलने वाले 15वें वित्त मद के बजट से क्या काम कराए जाएं, इसे लेकर नगर निगम में रविवार को विशेष बैठक बुलाई गई। तय हुआ कि कचरा प्रबंधन योजना पर करीब 25 से 30 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट से रोड स्पीपिंग मशीनों, डस्टबिन, हुक लोडर आदि की खरीद की जाएगी। शिवरी प्लांट पर जमा कूड़े के पहाड़ से एक लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण भी कराया जाएगा। इसके अलावा एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) बनाए जाएंगे। जो प्रमुख सड़कें खराब हैं, उनपर 20 करोड़ से अधिक बजट खर्च किया जाएगा। 50 करोड़ रुपये पेयजल व सीवर की अमृत योजना का अंशदान जमा करने पर खर्च किए जाएंगे। नालों की सफाई पर सात करोड़ रुपये और नाला निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

दूर हो रही विकास कार्यों की बाधा
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हीवेट रोड पर डक्ट का जो काम बचा था, वह इसी महीने पूरा हो जाएगा। लाटूश रोड पर जो बाधा थी उसे दूर करा दिया गया है। वहां पर भी काम पूरा हो जाएगा। अवध चौराहा, अहिमामऊ चौराहे पर सड़क सुधार के जो काम थे, वह भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूची प्रस्तावित की जा रही
15वें वित्त मद से जो काम होने हैं, उनको लेकर अभी सूची प्रस्तावित की जा रही है। क्या काम होंगे, उनकी मंजूरी मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली समिति ही देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्रजीत सिंह, नगर अायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed