फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14839 children missed the first proficient assessment test

Lucknow News: 14839 बच्चों ने छोड़ा पहला निपुण असेसमेंट टेस्ट

Wed, 13 Sep 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
14839 children missed the first proficient assessment test
रायबरेली में मंगलवार को जूनियर हाई स्कूल मुंशीगंज में ओएमआर शीट पर एनएटी की परीक्षा देते बच्चे।
रायबरेली। परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट-1) परीक्षा कराई गई। जिसमें कक्षा चार से लेकर कक्षा पांच तक के 145546 बच्चों के सापेक्ष 130707 ने परीक्षा दी। 14839 बच्चे अनुपस्थित रहे। स्कूलों में कहीं बेंच तो कहीं जमीन पर बैठकर बच्चों ने परीक्षा दी। कई स्कूलों में तीन-तीन बच्चों को एक ही बेंच पर सटाकर बैठाया गया।
विज्ञापन

गणित व विज्ञान विषयों का सरल एप के माध्यम से निपुण असेसमेंट टेस्ट मंगलवार को जिले के परिषदीय स्कूलों में हुआ। बीएसए शीवेंद्र प्रताप सिंह ने राही ब्लॉक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल राजापुर, प्राथमिक स्कूल गढ़ी मुतवल्ली, कंपोजिट विद्यालय मधुपुरी का निरीक्षण किया। मधुपुरी में कक्षा चार का दिव्यांग छात्र अनुज ट्राई साइकिल से स्कूल पहुंचकर परीक्षा में शामिल हुआ। यहां सात दिव्यांग छात्रों ने परीक्षा दी। जगतपुर ब्लाॅक में 90 फीसदी से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि छात्रों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा दी।
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के अनुसार छात्रों में ओएमआर सीट को लेकर उत्साह दिखा। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर सीट स्कैन कर सरल ऐप पर अपलोड करने का काम शुरू किया गया। लेकिन नेटवर्क न होने के कारण शिक्षकों को समस्या का सामना करना पड़ा। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ में टेस्ट में बच्चों में उत्साह दिखा। प्रधानाध्यापक एसएस पांडेय की मौजूदगी में शांतिपूर्वक परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे बखत, सहित अन्य स्कूलों में परीक्षा हुई। अधिकारियों ने परीक्षा पर नजर बनाई रखी। बीएसए शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में सबसे अधिक 93.67 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा दी। जबकि जिले में 89.80 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह ऊंचाहार, सलोन, सरेनी, शिवगढ़ समेत अन्य ब्लाकों में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed