फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   148 People donte blood

राजधानी में लगे रक्तदान शिविरों में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, 148 बने महादानी

Sat, 02 Oct 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
148 People donte blood
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में 148 लोग रक्तदान कर महादानी बने। शिविर का आयोजन आसूदाराम आश्रम और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड में किया गया था।
विज्ञापन

खास बात रही कि कोरोना काल के बाद ये पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आए। एक -दूसरे को प्रेरित किया और बढ़-चढ़कर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविरों में हिस्सा लिया। आसूदाराम आश्रम में 57 लोगों ने रक्तदान किया। लोहिया में 91 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

वीआईपी रोड आलमबाग संत आसूदाराम आश्रम में सिंधी समाज के साथ संत शिरोमणि साईं चांडूराम साहिब के 75वें जन्मोत्सव पर लगे शिविर का उद्घाटन सिंधी समाज के धर्मगुरु साईं मोहन लालजी और अवध हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विनीत अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र सिंधी एकेडमी के उपाध्यक्ष मंत्री नानक चंद्र लखमानी ने शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। शिविर में एसजीपीजीआई और एलएनएचए के ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान कराया।
रक्तदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम तक 57 लोग रक्तदान कर चुके थे। फॉर यू होम केयर सर्विसेज की मैनेजर अनीता शुक्ला व डॉ. शालिनी सिंह ने हिचक तोड़ रक्तदान के लिए आगे आने की सलाह दी।
शिविर को सफल बनाने में संजय जेसवानी, रतन मेघानी, सतेंद्र भवनानी, अशोक चांदवानी, अमर अठवाणी, सुनील जोतवानी, ऋषि लाल, अशोक केवलानी, तरुण संगवानी, विनय मलानी, प्रीति डेम्बरा व कंचन मंगलानी का विशेष योगदान रहा।
81वीं बार किया महादान
उपभोक्ता फोरम के जस्टिस राजर्षि शुक्ला ने 81वीं बार रक्तदान किया। बोले-रक्त की वजह से किसी को अपना जीवन नहीं खोना पड़ेगा।
दिव्यांगता भी हारी, 13वीं बार किया दान
दिव्यांग मोहिनीश राजपाल ने 13वीं बार रक्तदान किया। उनके इस जज्बे की लोगों ने सराहना की। मोहिनीश ने कहा रक्तदान कर बहुत अच्छा लगता है।
गर्व महसूस होता है
शिविर में प्रथम महिला का प्रवेश सुनीता के रूप में हुआ। वे सिंगार नगर निवासी हैं। कहती हैं कि चार बार रक्तदान कर चुकी हूं।
किसी की जान बच सकेगी
आलमबाग निवासी अशोक चंदवानी ने बताया कि वे 50 से अधिक बार रक्तदान किया है। किसी की जान बच सके, इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है।
फौजी का जोश भी दिखा
सरोजनीनगर निवासी शंकर सिंह फौजी हैं। बताया कि पांचवीं बार रक्तदान किया है। सभी को लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
भला होता है किसी का
कृष्णानगर के हेमंत चंदवानी 28 बार दान कर चुके हैं। कहा कि मेरे खून से किसी जरूरतमंद का भला होता है तो इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है।
पहली बार दिया, खुश हूं बहुत
आश्रम निवासी श्रवण कुमार लालवानी ने बताया कि पहली बार रक्तदान कर रहा हूं। इतनी बड़ी खुशी कहीं और महसूस नहीं हुई। अब नियमित रूप से रक्तदान करूंगा।
इनका रहा योगदान
एसजीपीजीआई की टीम : डॉ. अतुल, डॉ. वसुंधरा, डॉ. रमेश, नीलम काउंसलर, रामगोपाल नर्सिंग, अरविंद एंबुलेंस चालक, कुलदीप-भगवान दीन अटेंडेंट, सुखजीत-देवीशंकर और शिवम हेल्पर।
एलएचएनए की टीम : डॉ. रणधीर सिंह, दयाशंकर लैब टेक्नीशियन, भूपेश लैब टेक्नीशियन, कुमकुम लैब टेक्नीशियन, अनिल व पवन अटेंडेंट।
ये बने महादानी
सुनीता, निपेंद्र अवस्थी, अशोक चंदवानी, परम, श्रवण कुमार लालवानी, शंकर सिंह, जयराम दास, सुनील कुमार, विवेक कुमार, राजेश गुरनानी, तेज नारायण सिंह, शिवांशी श्रीवास्तव, डॉ. कामिनी सिंह, डॉ. अनीता शुक्ला, हेमंत चंदुलानी, प्रदीप सचदेवी, पवन गंगवानी, अमित कुमार चावला, मनीष केसरवानी, देवेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, रोहित वरमानी, सुधीर कुमार, राजर्षि शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा, विशाल खत्री, प्रीति, नंदलाल, पवन मनोचा, रीना मोहन, मनीष श्रीवास्तव, दीपक राजदेव, परमजीत सिंह, सतीश निगम, ओम प्रकाश बाजपेयी, सुमित खन्ना, पूरन राजपाल, मनीष राजभर, धर्मेंद्र जगवानी, भरत, प्रफुल तरनयामी, कवल, लव कुमार, कंचन भवनानी, राणा विजय सिंह, प्रदीप कुमार, मोहन रिजवानी, विश्वास सिंह, उपेन्द्र बहादुर सिंह, मनोज कुमार सिंह, सत्येंद्र भवनानी, संतोष द्विवेदी, अजीत जोगी, इंदू, अमित, प्रदीप, अमित बेदानी।
लोहिया में 91 महादानियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक में अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 137 और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र. के साथ लगे शिविर में सुबह 10 बजे से ही कोविड प्रोटोकॉल के तहत रक्तदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। ब्लड बैंक पहुंचकर 91 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वी के शर्मा के नेतृत्व में स्टाफ ने इस शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर सेव द चिल्ड्रेन संस्थान के सदस्यों ने योगदान दिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र. के अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री देवी दयाल अग्रवाल और अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रवीण कुमार राजे, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रियंका दीक्षित, सुनीता श्रीवास्तव व प्रभात ने टीम के साथ विशेष योगदान दिया और रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। शिविर में ‘बाइकरनी, महिला बाइक राइडर्स’ के सदस्यों नीतू यादव, प्राची जैन ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर न सिर्फ रक्तदान किया बल्कि रक्तदानियों का उत्साह वर्धन भी किया।
पहली बार किया रक्तदान, मिली खुशी
सेव द चिल्ड्रेन के संतोष कुमार कौशल, एमबीबीएस छात्रा आकांक्षा सिंह व देवी दयाल अग्रवाल ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत सराहनीय पहल है। समाज के प्रति अपनी यह जिम्मेदारी जरूर निभानी चाहिए।
कोई 20 तो कोई 45 वर्ष की उम्र में बना नियमित रक्तदाता
फार्मेसी के क्षेत्र में कार्यरत 60 वर्षीय मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने 32वीं बार रक्तदान किया है। वह 45 वर्ष की उम्र से ही कई बार रक्तदान कर चुके हैं। सेव द चिल्ड्रेन के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि वह 2008 से लगातार रक्तदान कर रहे हैं। वह अपनी पत्नी संग जन्मदनि व एनिवर्सरी पर अक्सर ब्लड डोनेट करते रहते हैं।
इन्होंने किया रक्तदान
अमर उजाला का नियमित पाठक हूं। अब तक 25 से 30 बार रक्तदान कर चुका हूं। यह हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। - मनीष बिस्वास
पिछले 15 वर्षों से लगातार रक्तदान कर रहा हूं। मैं दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करता रहता हूं। - राजीव प्रधान, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन
व्यापारी समाज को रक्तदान के लिए सदा प्रेरित करता रहता हूं। सबको इस नेक मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। - देवी दयाल अग्रवाल, संगठन मंत्री, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश
23 साल की उम्र से लगातार रक्तदान कर रहा हूं। अब तक कुल 25 बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान करके काफी अच्छा लगता है। - अभिषेक कुमार पाल, ओटी तकनीशियन, टीएसएम
17 साल की उम्र से रक्तदान कर रहा हूं। अमर उजाला पढ़कर रक्तदान करने आया हूं। हमारा खून दूसरों के काम आए, इससे बढ़कर कुछ पुण्य नहीं है। - अधिवक्ता अमित निगम
ये बने महादानी
भूषण मेहता, आवेश, संजय, अरिंदम घटक, मनोज कुमार त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, महेंद्र भूषण उपाध्याय, मान सिंह, मंजीत सिंह, सच्चिदानंद द्विवेदी, राकेश सिंह, अंकित राज, कौशल कुमार, जावेद, आल्विन राबर्ट, पंकज मौर्या, संतोष कुमार कौशल, पूनम चांद, डॉ रोहित सक्सेना, प्रह्लाद, जाबिर, आकांक्षा सिंह, मनीष बिस्वास, सलमान, रिजवान अली, सुनीता श्रीवास्तव, कपिल कुमार, राहुल कुमार यादव, संतोष कुमार मिश्र, अमिता गुप्ता, राहुल यादव, राजीव प्रधान, कमलेश कुमार, सिकंदर, देवी दयाल अग्रवाल, राजेश कुमार, अर्पित यादव, शकील, प्रमोद चौहान, अवनीश त्रिपाठी, मनीष जिंदल, सुजीत कुमार, सोनू, इंद्रावती, दुर्गेश, अभिषेक कुमार पाल, राजकुमार शर्मा, सुनील कुमार कसौधन, अमित निगम, आशुतोष मिश्रा, मीतू खन्ना, आयुष वैश्य, जितेंद्र, धर्मेंद्र, नीरज कुमार तिवारी, संजीत सिंह, प्रेम नारायण शर्मा व अजीत कुमार सिंह।

महानगर थाने में कल लगेगा शिविर
खून के कारण किसी की जान नहीं जानी चाहिए, इस संकल्प के साथ रक्तदान के महादान में अपना योगदान करते रहिए। अमर उजाला फाउंडेशन और लखनऊ कमिश्नरेट के साझा प्रयास और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविर रविवार को सुबह दस बजे से लगेगा। इसमें केजीएमयू ब्लड बैंक का सहयोग रहेगा। राजधानी के ब्लड बैंकों में खून की कमी को देखते हुए लखनऊ कमिश्नरेट और अमर उजाला फाउंडेशन ने मिलकर हर थाने पर हर सप्ताह शिविर लगाने की मुहिम शुरू की है। इससे पहले विभूतिखंड, अलीगंज व चौक कोतवाली में शिविर का आयोजन किया जा चुका है। इसमें दवा विक्रेता वेलफेयर समिति, उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल, विमेंस आर्मी ट्रस्ट और माध्यम सेवा संस्था सहयोग के लिए आर्गे आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed