फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   147 new corona patient found

राजधानी में नौवें दिन भी बढ़ा संक्रमण, 147 नए केस

Tue, 23 Mar 2021 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
147 new corona patient found
राजधानी में सोमवार को 147 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। वैसे तो मार्च शुरू होते ही कोरोना ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी, लेकिन पिछले नौ दिनों से रोजाना इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने निर्देश दिए हैं कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व एयरपोर्ट पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर व रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कोविड प्रभावित राज्यों से आने वाले यात्रियों की अनिवार्य रूप से टेस्टिंग सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।
स्मार्ट सिटी सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने ट्रेसिंग और टेस्टिंग को और तेज करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, एयरपोर्ट व भीड़ भाड़ वाले इलाकों/मार्केट में टारगेट टेस्टिंग कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के संबंध में लोगों को निरंतर जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए आमजन को संक्रमण से बचाव की जानकारी दी जाए।
उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराने को भी कहा है।
माइक्रो कंटेनमेंट जोन में फिर लगेगी बल्ली
राजधानी में कंटेनमेंट जोन में फिर से सख्ती होगी। इनमें किसी तरह के मूवमेंट पर रोक लगाई जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग माइक्रो कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के घर के बाहर बल्ली लगाएगा। इसकी निगरानी मोहल्ला समिति करेगी। वहीं, नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई भी होगी। शहर में 250 से अधिक माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। 20 कंटेनमेंट जोन अतिसंवेदनशील की सूची में हैं। अति संवेदनशील माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बल्ली लगाई जाएगी। ये वे इलाके हैं जहां चार या पांच केस होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए डीएम के जरिये नगर निगम को सूची भेजवाई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, अति संवेदनशील माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बल्ली लगाई जाएगी।
13409 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
राजधानी में सोमवार को 13409 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें बुजुर्ग सबसे आगे रहे। टीकाकरण कुल 133 केंद्रों पर हुआ। इसमें 73 सरकारी तो 60 निजी केंद्र शामिल रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर 11408 व निजी 2001 लोगों को वैक्सीन लगी। इसमें 904 छूटे हेल्थ वर्करों ने पहली व 703 ने दूसरी डोज ली। 45 उम्र पार के बीमार 1733 लोगों व 5196 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। छूटे हुए 986 फ्रंट लाइन वर्करों ने पहली व 3887 ने दूसरी डोज ली।
ओपीडी में भीड़, कोविड प्रोटोकॉल तार-तार
कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और केजीएमयू की ओपीडी में कोविड प्रोटोकॉल का मखौल उड़ाया जा रहा है। विवि की पुरानी ओपीडी में तृतीय तल पर स्थित गठिया और नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में सोमवार को भीड़ उमड़ी। लोगों ने बिना आपस में दूरी बनाए लाइन लगाई तथा एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए। केजीएमयू प्रशासन के अनुसार, लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा जाता है, पर कई बार लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। अब और सख्ती की जाएगी।
जवाहर-इंदिरा भवन में हो सैनिटाइजेशन
जवाहर-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कार्यालय में सैनिटाइजेशन की मांग करते हुए राज्य संपत्ति विभाग को पत्र लिखा है। अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई गई। महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि प्रतिदिन कोरोना के के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन शासन व प्रशासन गंभीर नहीं है। इससे कर्मचारी भयभीत हैं। विभागों के अध्यक्ष न कोरोना गाइडलाइन का पालन करवा रहे हैं और न दोनों भवनों को सैनिटाइज करा रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से अमित खरे, अभिनव त्रिपाठी, अकील सईद बबलू, अमित शुक्ला, दीपश्री शर्मा, फरहीन मसूद, सुमन आदि मौजूद रहे।
ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टर और स्टाफ को थमाया नोटिस
लालबाग स्थित कोविड कमांड सेंटर में लापरवाही को ‘अमर उजाला’ की ओर से सामने लाने के बाद डीएम अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को इसका निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टर और स्टाफ को नोटिस भी थमाया। वहीं, कमांड सेंटर के नोडल अफसर को हटाकर उनकी जगह मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अफसर बना दिया गया है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों की शिफ्टिंग समेत अन्य इंतजामों को भी देखा। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, दौरे में कोई खास खामी नहीं मिली है। डीएम के निर्देशों का सख्ती से ुपालन कराया जाएगा।

कर्मचारियों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करें व्यापारी
कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए व्यापारी अपने प्रतिष्ठान में काम कर रहे कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। यह आह्वान उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने सोमवार को किया। उन्होंने खुद अपने प्रतिष्ठान से इसकी पहल करते हुए पहली वैक्सीन लगवाने पर कर्मचारी को 1100 रुपये का नकद और दूसरी वैक्सीन पर 1000 रुपये कीमत का पैंट-शर्ट का कपड़ा देने की घोषणा की है। पहले दिन उनकी दुकान के पांच कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने राजधानी के सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान में इस योजना को लागू करने की अपील की। ताकि दुकान में आने वाला ग्राहक, कर्मचारी और उनका परिवार सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed