{"_id":"6480c638572ecf458e00b5c9","slug":"144-councilors-will-elect-three-members-of-the-district-planning-committee-raebareli-news-c-13-1-277060-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 144 सभासद चुनेंगे जिला योजना समिति के तीन सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 144 सभासद चुनेंगे जिला योजना समिति के तीन सदस्य
Wed, 07 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव के बाद अब जिला योजना समिति के सदस्य पदों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। तीन पदों को भरने के लिए 17 जून को नामांकन के बाद 25 जून को मतदान के बाद मतगणना होगा। नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के न्यायालय में होगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (नगरीय एवं पंचायतें) आरके शुक्ला ने बताया कि जिला योजना समिति के तीन सदस्यों के लिए चुनाव होगा। महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के लिए एक-एक पद आरक्षित हैं। डीएम माला श्रीवास्तव ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 17 जून को नामांकन के बाद नामांकनपत्रों की जांच होगी। 21 जून को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। 25 जून को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसी तीन अपरान्ह तीन बजे मतगणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में निर्वाचित सभासद जिला योजना समिति के सदस्य पदों के लिए मतदान करेंगे।