फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पूर्व विधायक के पुत्र समेत आठ पर धोखाधड़ी का केस

पूर्व विधायक के पुत्र समेत आठ पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 10 May 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के पुत्र समेत आठ पर धोखाधड़ी का केस
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर के पूर्व विधायक स्व. डॉ. उमर के पुत्र परवेज अहमद सहित आठ लोगों के खिलाफ उतरौला कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सादुल्लाहनगर निवासी मजहरुद्दीन ने अपनी जमीन को फर्जी अभिलेखों के सहारे दूसरे के नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर निवासी 65 वर्षीय मजहरुद्दीन ने बताया कि सादुल्लाहनगर चौराहे पर उनके नाम गाटा संख्या 1677 में 19 डिस्मिल जमीन राजस्व अभिलेख में दर्ज है। इस जमीन पर वह काबिज भी हैं। यह जमीन जमींदारी उन्मूलन के बाद से ही मेरे नाम दर्ज चली आ रही है। गूमा फातिमाजोत गांव निवासी पूर्व विधायक स्व. डॉ. उमर के पुत्र परवेज अहमद सहित रेहान, हारुन अहमद, सेवानिवृत्त लेखपाल मुर्तजा हुसैन बेग, करीमुल्लाह, ग्राम ऐदहा निवासी समीउल्लाह बेग, रजाउल्लाह बेग व रेहान रजा ने तहसील कर्मियों के साथ मिलकर मेरी जमीन को फर्जी तरीके से फत्तेपुर (भेलया मदनपुर) निवासी मोहम्मद इस्माइल पुत्र नियामतुल्लाह को नुमाइशी मालिक दिखाकर उनके नाम दर्ज करा दिया है। कूटरचित ढंग से फर्जी दस्तावेज तैयार कर मोहम्मद इस्माइल को जमीन का नुमाइशी मालिक बताया गया है। मोहम्मद इस्माइल पूर्व विधायक स्व. डॉ. उमर के पिता एवं परवेज उमर के बाबा हैं। इस संबंध में उतरौला कोतवाली में उन्होंने तहरीर भी दी है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मजहरुद्दीन की तहरीर पर पूर्व विधायक के पुत्र परवेज अहमद सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। परवेज अहमद 2017 में उतरौला विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में पूर्व विधायक के पुत्र परवेज उमर ने बताया कि मुकदमे के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैंने इस तरह का कोई कब्जा नहीं किया है। आरोप पूरी तरह झूठा व निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed