{"_id":"5ac90f734f1c1bc0618b60f3","slug":"141523126131-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से बुजुर्ग की मौत
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-बारिश से बुजुर्ग की मौत
बाराबंकी। एकाएक मौसम बदलने से शुक्रवार देर रात आंधी व बारिश ने कहर बरपाया। इससे एक बुजुर्ग की जान चली गई। वहीं, फसलों पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है। इसके अलावा आम की फसल भी प्रभावित हुई है। मगर जिम्मेदार कोई नुकसान नहीं होने की बात कर रहे हैं।
देवा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के बबुरहिया मजरे कोटवा कला निवासी संतराम (70) शुक्रवार रात को घर के बाहर लेटे थे। देर रात आई आंधी के दौरान उनके पड़ोस के निर्माणाधीन मकान की शटरिंग की प्लाई उड़कर संतराम पर गिर गई।
इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही संतराम का अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर, जिले में शुक्रवार देर रात आई आंधी व बारिश से किसानों के खेतों में तैयार सैकड़ों बीघे गेहूं, सरसों, मसूर, चना व टमाटर की फसल प्रभावित हुई। कटान के बाद खेतों में पड़ी गेहूं की फसल तेज हवा के झोके में उड़ गई।
विज्ञापन
वहीं, 2.6 मिली बारिश का असर भी फसलों पर दिखा। जबकि जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि, फसलों को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।
आंधी व बूंदाबांदी से कई जगह विद्युत तारों पर पेड़ों की डाल टूटकर गिर गईं। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शहर क्षेत्र में करीब तीन बजे बत्ती गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंझलेपुर में 33 हजार लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ओबरी के समीप पेड़ की डाल विद्युत लाइन पर गिरने से तार टूट गया। इससे सिटी नंबर तीन, आलापुर, कुरौली की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
सुबह आठ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव का कहना है कि, टूटे तारों को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
इसके अलावा हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही। फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कुर्सी क्षेत्र में तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
सुबह नौ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटने से कस्बे की बिजली करीब सात घंटे गुल रही।
रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार तार टूटने से जैदपुर फीडर आठ घंटे बंद रहा। सुबह नौ बजे बिजली आई। टाउन एरिया में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही।