कोरोना वैक्सीनेशन: यूपी में अब तक करीब 10 करोड़ लोगो का वैक्सीनेशन, बीते 24 घंटे में 67 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं
उत्तर प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 09 करोड़ 97 लाख से अधिक हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। वहीं, प्रदेश में सिर्फ 14 नए संक्रमित मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में अब तक करीब 10 करोड़ लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन हो चुका है। वहीं, प्रदेश के 67 जिलों में बीते 24 घंटे में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। बीते 24 घंटे में हुई 2 लाख 15 हजार 209 सैंपल की टेस्टिंग में 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 26 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं, अब तक 16 लाख 86 हजार 694 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 67 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 177 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह प्रदेश की 54.12 फीसदी आबादी ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। अब तक 8 करोड़ 14 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार, 01 करोड़ 82 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है।
प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 09 करोड़ 97 लाख से अधिक हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। प्रदेश के 30 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है।
अब तक 07 करोड़ 75 लाख 81 हजार 133 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुई सर्वाधिक टेस्टिंग है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से भी कम हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।
30 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं
कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 30 जनपदों (अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।