फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14% more spent on development of infrastructural facilities: Chief Secretary

ढांचागत सुविधाओं के विकास पर किया 14% अधिक खर्च : मुख्य सचिव

Wed, 10 Feb 2021 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Feb 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
14% more spent on development of infrastructural facilities: Chief Secretary
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : amar ujala
कोरोना संकट के बावजूद प्रदेश में विकास कार्य नहीं थमे। चालू वित्तीय वर्ष में 31 जनवरी तक पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले ढांचागत विकास सुविधाओं जैसे संस्थागत भवनों, मेडिकल कॉलेजों, एक्सप्रेस-वे, सड़क व मेट्रो आदि पर 14 फीसदी ज्यादा खर्च किया गया। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बुधवार को ये बातें ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कोराना के कारण पैदा हुई स्थितियों में भी राज्य सरकार का प्रबंधन बेहतर रहा।
विज्ञापन


प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर मुख्य सचिव ने कहा कि माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इससे कानून-व्यवस्था बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कई कदम उठाए गए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पारदर्शी ढंग से उनके खाते में पहुंचाया जा रहा है। छात्रवृत्ति एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं में डीबीटी अनिवार्य कर दी गई है। इसी का परिणाम है कि गड़बड़ियों की गुंजाइश खत्म हो गई है। सीधे लाभार्थियों के खाते में राशि पहुंचाई जा रही है। वहीं, कोरोना टीकाकरण के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 6.73 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, लेकिन एक भी नकारात्मक प्रभाव का केस नहीं आया है।
विज्ञापन


स्कूटर से गड्ढा ‘खोदने’ वाले वन अफसरों पर होगी कार्रवाई
मुख्य सचिव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वन विभाग में पौधरोपण के लिए स्कूटर व मोपेड से गड्ढे खोदने का मामला उनकी जानकारी में है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed