फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 more patients of diarrhea were found in Jankipuram, two were admitted and treated

Lucknow News: जानकीपुरम में डायरिया के 14 और मरीज मिले, दो काे भर्ती कर हुआ इलाज

Fri, 29 Aug 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
14 more patients of diarrhea were found in Jankipuram, two were admitted and treated
जानकीपुरम ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए पहुंचे डायरिया पीड़ित मरीज।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा। लगातार नए मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हालात सामान्य होने का दावा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अलग-अलग सेक्टर के 14 मरीज जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। ज्यादातर मरीजों को ओपीडी में दवाएं देकर घर भेज दिया गया। दो गंभीर मरीजों को ट्रॉमा में भर्ती किया गया। हालत में सुधार होने पर दोपहर बाद उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकीपुरम में करीब दस दिन से संक्रामक रोग फैला है। सीएमओ की टीम बीमारी को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। स्वास्थ्य विभाग इलाज व जांच के नाम पर खोखले दावे कर रहा है। अब तक दो मरीजों की मौत व 100 से अधिक बीमारों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के दावों की पोल खोल दी है। अफसर कागजों में डायरिया प्रभावित इलाकों में राहत कार्य पहुंचा रहे हैं। यही वजह है कि अभी तक इलाके में बीमारी काबू में नहीं आ सकी है। बृहस्पतिवार को 14 मरीज जानकीपुरम ट्राॅमा सेंटर की ओपीडी में पहुंचे। इसमें 12 को ओपीडी में इलाज देकर घर भेज दिया गया। पीड़ितों में आनंद कुमार सिंह (37), नीता श्रीवास्तव (65), आदर्श (10), सुमन (47), जगदीश चंद्र (76), कीर्ति (22), मंजू (28), चारु सिंह (17), सुमन (50), शिवानी, (24), फारूक (24) शामिल हैं। नीता श्रीवास्तव (65) व अस्मिता (39) को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया। हालत में सुधार के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

---
हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन के भरोसे डायरिया मरीजों का इलाज

डायरिया की चपेट में आए जानकीपुरम के मरीजों को इलाके के जिस ट्रॉमा सेंटर में भेजा जा रहा है वह खुद बीमार है। यहां विशेषज्ञों व संसाधनों की कमी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग डायरिया के मरीजों को यहां भर्ती करवाकर उनकी सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। आरोप है कि डायरिया के गंभीर मरीजों का इलाज हड्डी रोग व सर्जन के भरोसे है। यहां फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ तक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed