फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 include three RPF jawans found corona positive, one died

आरपीएफ के तीन जवानों समेत 14 और कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
14 include three RPF jawans found corona positive, one died
लखनऊ। आरपीएफ के तीन जवानों के साथ ही 14 और लोग शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से चार मरीज अन्य जिलों के निवासी हैं। संक्रमित पाए गए मरीजों में तीन महिला और 11 पुरुष हैं। इनमें से मुंबई से लौट रहे अयोध्या निवासी प्रभा शंकर मिश्रा (75) ने शनिवार सुबह ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ दिया। देर रात आई रिपोर्ट में बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 477 हो गई है। इनमें 342 लखनऊ के मूल निवासी हैं। राजधानी में प्रवासियों के चारबाग स्टेशन आने के बाद रेल सुरक्षा कर्मियों के पॉजिटिव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल के 3 सिपाहियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके अलावा चरक हॉस्पिटल का वार्ड ब्वॉय भी पॉजिटिव पाया गया है। सीतापुर रोड निवासी युवक पहले से ही क्वारंटीन में था। इसी तरह महात्मा गांधी रोड निवासी युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, ट्रॉमा सेंटर आए 65 साल के बुजुर्ग भी संक्रमित पाए गए। उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। अयोध्या रोड आईटी चौराहा निवासी 60 साल की महिला, सआदतगंज नौबस्ता निवासी महिला और फूलबाग निवासी महिला ने अपनी जांच कराई थी। जांच में तीनों पॉजिटिव पाई गईं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित मिले सभी मरीजों को लोकबंधु अस्पताल और बीकेटी के रामसागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सुल्तानपुर, मऊ और अमेठी का एक-एक मरीज मिला संक्रमित पीजीआई में होल्डिंग एरिया में भर्ती मरीज के तीमारदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुल्तानपुर निवासी इस मरीज को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया है। होल्डिंग एरिया को सैनिटाइज कराया गया। इसी तरह लोहिया संस्थान में भर्ती मऊ निवासी मरीज का तीमारदार भी पॉजिटिव आया है। उसे शहीद पथ स्थित मार्क शिशु रेफरल केंद्र में बने कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल में आए अमेठी निवासी एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस मरीज को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है। मुंबई से आ रहे बुजुर्ग को था बुखार, सांस लेने में भी थी तकलीफ अयोध्या के गोसाईंगंज के प्रभा शंकर मिश्रा (75) शनिवार सुबह ट्रेन से मुंबई से वापस लौटे थे। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने की तैयारी हो ही रही थी कि उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पैक करके पोस्टमार्टम को भेजा है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं, नमूना लेकर जांच को भेजा गया। देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। जीआरपी ने घटना की सूचना परिवारीजनों को दे दी है। मुंबई से लौटने वालों में से अब तक तीन की हो चुकी मौत मुंबई से लौट रहे तीन लोगों की अब तक मौत होने की पुष्टि हुई है। गनीमत रही कि इनमें महज एक में कोरोना की पुष्टि हुई। बाकी में कोरोना न मिलने पर परिवारीजनों को शव दे दिया गया था।   234 मरीजों के लिए सैंपल राजधानी में शनिवार को 234 मरीजों के सैंपल लिए गए। करीब 50 सैंपल चिनहट के निजामपुर इलाके से लिए गए। अन्य सैंपल पहले पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क वालों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed