फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 congress leaders lost their seats

आई मोदी की सुनामी, कांग्रेस के 14 दिग्गज हुए पानी-पानी

Sun, 18 May 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 May 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
14 congress leaders lost their seats

प्रदेश में कांग्रेस के मौजूदा 14 सांसद लोक सभा चुनाव में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


इनमें केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, सलमान खुर्शीद व जितिन प्रसाद के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री भी शामिल हैं। इनमें ज्यादातर मंत्री व सांसद तो चौथे व पांचवें स्थान पर रहे हैं।

केवल चार सांसद कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल, खीरी से जफर अली नकवी, बाराबंकी से पीएल पुनिया व कुशीनगर से कुंवर आरपीएन सिंह ही मोदी लहर की इस सुनामी में अपनी जमानत बचाने में सफल रहे।

विज्ञापन

जगदंबिका पाल कांग्रेस छोड़ आए भाजपा में

14 congress leaders lost their seats

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में यूपी से कांग्रेस के पास 21 सीटें थीं।

बाद में फीरोजाबाद उपचुनाव में राज बब्बर की जीत के बाद एक सीट और बढ़ गई थी।

इस तरह कांग्रेस के 22 सांसद थे। इनमें डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस ने दिया था 20 सांसदों को टिकट

14 congress leaders lost their seats

वहीं, अजहरूद्दीन ने उत्तर प्रदेश से इस बार चुनाव ही नहीं लड़ा। ऐसे में कांग्रेस ने इस बार मौजूदा 20 सांसदों को टिकट दिया था।

इनमें अमेठी व रायबरेली सीट ही कांग्रेस जीत पाई। पार्टी के अन्य जो 18 सांसद लोकसभा चुनाव मैदान में थे, उनमें से 14 की जमानत जब्त हो गई।

इनमें गाजियाबाद से राज बब्बर, श्रावस्ती से विनय पांडेय, उन्नाव से अन्नू टंडन, महराजगंज से हर्षवर्द्धन, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य, अकबरपुर से राजाराम पाल, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, प्रतापगढ़ से राजकुमारी रत्ना सिंह, बहराइच से कमल किशोर कमांडो शामिल हैं।

विज्ञापन

प्रत्याशी संसदीय क्षेत्र स्थान

14 congress leaders lost their seats

सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद चौथा, निर्मल खत्री फैजाबाद चौथा, बेनी प्रसाद वर्मा गोंडा चौथा, जितिन प्रसाद धौरहरा चौथा, राज बब्बर गाजियाबाद दूसरा, अमीता सिंह सुल्तानपुर चौथा, अन्नू टंडन उन्नाव चौथा, हर्ष वर्द्धन महराजगंज चौथा, विनय पांडेय श्रावस्ती पांचवां, प्रदीप जैन आदित्य झांसी चौथा, राजाराम पाल अकबरपुर चौथा, प्रवीण कुमार ऐरन बरेली चौथा, राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ तीसरा
कमल किशोर कमांडो बहराइच चौथा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed