फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   युवक का गला दबा बोतल से गोद डाला

युवक का गला दबा बोतल से गोद डाला

Thu, 21 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
युवक का गला दबा बोतल से गोद डाला
युवक का गला दबा बोतल से गोद डाला
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत चकुआपुर गांव के एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। फूलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार सुबह उसकी लाश मिली है।


मृतक की पहचान मिटाने के लिए चेहरा जलाने का भी प्रयास किया गया। उसके चेहरे व गुप्तांग पर कई जगह घाव के निशान मिले हैं। इसके साथ ही शव के पास ही टूटी हुई शीशे की बोतल पड़ी मिली है।
विज्ञापन



इसी टूटी बोतल से ही युवक पर वार किए गए थे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बाद में मृतक की मां की तहरीर पर एक के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।


फूलपुर के कुछ ग्रामीण बुधवार सुबह गांव के बाहर की तरफ गए, तो वहां प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक युवक का शव पड़ा देख सन्न रह गए। मृतक सिर्फ अंडरवियर पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या की खबर फैलते ही विद्यालय के पास भीड़ लग गई। खबर पाकर पहुंचे ग्राम प्रधान जगराम ने विद्यालय के गेट का ताला खुलवाया और ग्रामीणों के साथ अंदर पहुंचे।


इसी बीच इब्राहिमपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की पहचान इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत चकुआपुर गांव निवासी विजय कुमार (24) पुत्र रामदुलार के रूप में हुई।


ग्रामीणों के मुताबिक विजय के गले पर काला निशान साफ दिख रहा था। इससे स्पष्ट हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसके अलावा उसके चेहरे व गुप्तांग पर शीशे की टूटी बोतल से कई वार किए गए थे।


विजय के चेहरे के पास जली हुई घासफूस की राख पड़ी थी। इससे माना जा रहा है कि पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा जलाने का भी प्रयास किया गया। हालांकि, चेहरा पूरा जल नहीं सका।


परिसर में गेट के बगल से लेकर शव मिलने वाले स्थान तक घसीटने के निशान व जगह-जगह खून बिखरा था। इससे स्पष्ट हो रहा था कि उसका शव पहले दीवार से स्कूल परिसर के अंदर फेंका गया। इसके बाद उसे घसीटते हुए अंदर ले जाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इस बीच एएसपी ओपी सिंह व सीओ टांडा वीके श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।


थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की मां फूलमती की तहरीर पर फूलपुर निवासी हरिनाम के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि विजय नशे का आदी था।


मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकला था, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा। चूंकि वह अक्सर रात में घर नहीं आता था। इस वजह से परिवारीजन ने उसकी तलाश नहीं की।



एएसपी पूर्वी ओपी सिंह ने बताया कि, घटना में केस दर्ज कराया गया है। कोई स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। तेजी से विवेचना कराकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed