फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   55 हजार बच्चों को मिली छात्रवृति व शुल्क प्रतिपूर्ति

55 हजार बच्चों को मिली छात्रवृति व शुल्क प्रतिपूर्ति

Tue, 10 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
55 हजार बच्चों को मिली छात्रवृति व शुल्क प्रतिपूर्ति
अंबेडकरनगर। जिले के पूर्व दशम और दशमोत्तर के 55 हजार अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। काफी दिनों के इंतजार के बाद छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए बीते दिन शासन से संबंधित छात्र-छात्राओं के खातों में कुल 48 करोड़ 35 लाख 26 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। उधर, छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति मिलने पर छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया। लाभार्थी छात्र-छात्राओं ने कहा कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति मिलने से उन्हें आगे की पढ़ाई करने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व दशम के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, जबकि दशमोत्तर के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के अलावा शुल्क प्रतिपूर्ति मिलती है। इसके लिए बीते वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद संबंधित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का इंतजार था। इसे लिए लंबी प्रक्रिया चली। शासन स्तर पर ही आवेदनों का सत्यापन हुआ। प्रक्रिया निपटी, तो संबंधित छात्र-छात्राओं को उम्मीद बंधी कि शीघ्र ही उनके खाते में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि पहुंच जाएगी। काफी दिनों के बाद बीते दिन उनका इंतजार खत्म हुआ। बीते दिन शासन ने अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के 55 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में 48 करोड़ 35 लाख 26 हजार रुपये भेज दिए। इसमें पूर्व दशम के एससी व सामान्य वर्ग के 13 हजार 466 छात्र-छात्राओं के खाते में दो करोड़ 86 लाख 91 हजार रुपये भेजे गए। इसमें 12 हजार 193 एससी व 1273 सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार दशमोत्तर के 41 हजार 581 छात्र-छात्राओं के खाते में 45 करोड़ 48 लाख 35 हजार रुपये भेजे गए। इसमें एससी वर्ग के 33 हजार 413 व सामान्य वर्ग के आठ हजार 168 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उधर, छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति खाते में पहुंचने से संबंधित छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से चहक उठे। एमए के छात्र अवनीश व छात्रा अर्चना ने कहा कि उन्हें काफी दिनों से शुल्क प्रतिपूर्ति का इंतजार था। खाते में धनराशि पहुंची, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब इस धनराशि का प्रयोग आगे की पढ़ाई में करेंगे। हाईस्कूल की छात्रा खुशी व अंजली ने कहा कि विलंब होने से उन्होंने छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। बीते दित खाते में धनराशि पहुंचने का मैसेज मोबाइल पर आया, तो बहुत ही खुशी हुई। कहा कि इस धनराशि का प्रयोग वे इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में पूर्व दशम और दशमोत्तर के 55 हजार अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के खातों में शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी गई है। सामान्य वर्ग के सात हजार छात्र-छात्राओं के खाते में अभी छात्रवृत्ति नहीं आई है। एक-दो दिन में उनके खाते में भी रकम पहुंच जाएगी।
- अभय कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed