{"_id":"5ac51b044f1c1bc8618b572e","slug":"131522866948-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा एजेंसी और मेडिकल स्टोर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा एजेंसी और मेडिकल स्टोर पर छापा
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा एजेंसी और मेडिकल स्टोर पर छापा, दो दवाओं के सैंपल भरे
रायबरेली। दवा की बिक्री में घालमेल रोकने के लिए औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने बुधवार को एक दवा एजेंसी और एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
एजेंसी से दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा। साथ ही ड्रग एक्ट के तहत कैश मेमो न मिलने पर एजेसी मालिक को नोटिस जारी की गई। एक अन्य मेडिकल स्टोर में निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया गया।
सबसे पहले डीआई ने जवाहर विहार कॉलोनी स्थित विजय ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर (एजेंसी) में छापा मारा। यहां से मैप-डीएस और पोक्साइड-20 टैबलेट के नमूने भरे।
डीआई दीपक शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कैश मेमो ड्रग एक्ट के तहत नहीं पाया गया। इस पर एजेंसी मालिक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर रोड स्थित अनंत मेडिकल स्टोर को भी चेक किया गया। बताया कि दवाओं की बिक्री मानक के तहत न बेचने वाले संचालकों पर कार्रवाई होगी।