फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आईटीआई छात्रा को ऑटो ने कुचला

आईटीआई छात्रा को ऑटो ने कुचला

Tue, 20 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई छात्रा को ऑटो ने कुचला
अंबेडकरनगर। स्कूल से घर जा रही आईटीआई प्रथम वर्ष की छात्रा की आलापुर थाना क्षेत्र में ऑटो से कुचलकर मौत हो गई। वीं, इसी थाना क्षेत्र में एक महिला जीप से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर अन्य दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरोपुर गांव निवासी दीनानाथ पांडेय की पुत्री दीप्ति (20) जहांगीरगंज स्थित राजकीय आईटीआई से मंगलवार को ऑटो पर बैठकर दोपहर बाद घर लौट रही थी। वह रामनगर बाजार पहुंची थी कि तभी ऑटो से गिर गई। इसके बाद वह ऑटो के पिछले पहिए की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसी थाना अंतर्गत रामनगर निवासी रेखा (38) पत्नी संदीप सुबह उस समय तेज रफ्तार जीप की चपेट में आ गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, अकबरपुर थाना अन्तर्गत गोहन्ना निवासी रामू (35) पुत्र वासुदेव सुबह बाइक से पवित्र शिवबाबा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर थाना अन्तर्गत डइयाडीह गांव निवासी मोहम्मद तालिब (22) पुत्र शहाबुद्दीन सोमवार देर शाम गांव के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। अलीगंज थाना अन्तर्गत मुर्गीपुर गांव निवासी राजन (20) लल्लन देर शाम बाइक से गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। टांडा थाना अन्तर्गत टांडा निवासी रामरतन (19) पुत्र फिरतू सोमवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय चौक के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। महरुआ थाना अन्तर्गत महरुआ निवासी मनोज (40) पुत्र ओमप्रकाश सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed