फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गलन जारी, पारा 2.5 डिग्री पर

गलन जारी, पारा 2.5 डिग्री पर

Thu, 11 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
गलन जारी, पारा 2.5 डिग्री पर
बहराइच। तराई में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। गुरुवार सुबह धुंध छायी रही। आसमान में हल्के बादल भी रहे। बर्फीली हवा ने लोगों को बेहाल किया। न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री पर स्थिर रहा। शीतलहर के कारण ठिठुरन और गलन से लोग बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिक दो दिन में मौसम में और बदलाव की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


तराई में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त है। गुरुवार सुबह भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। तेज गति से चली बर्फीली हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। रात में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके कारण सुबह से कोहरा व धुंध की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


ठिठुरन और गलन का लोगों को सामना करना पड़ा। धूप नहीं निकली। पूरे दिन तराई कांपती दिखी। ठिठुरन और गलन से निजात नहीं मिल सकी। मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। परिवहन और रेल सेवाएं भी चरमराई रहीं। गोंडा मैलानी प्रखंड पर ट्रेने दो से ढाई घंटे विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से तराई में मौसम सख्त बना हुआ है। यह ठंड आगामी दिनों में और बढ़ सकती है। मौसम में और भी तब्दीली देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed