{"_id":"59eb8f304f1c1baf678b6bce","slug":"131508609840-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में नम हुईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में नम हुईं आंखें
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शनिवार को शहीदों की याद में हर किसी की आंखें नम हो र्गइं। इस दौरान पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को सलामी दी गई। श्रद्घासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में एएसपी शशिशेखर सिंह के अलावा सीओ, एसओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीदों को श्रद्घासुमन अर्पित किए। अपनों की याद में हर किसी की आंखें भर आईं। एएसपी ने कहा कि हमें ईमानदारी के साथ नौकरी करते हुए अपना फर्ज निभाना चाहिए। इसमें पीछे नहीं हटना चाहिए। एएसपी ने कहा कि अपराधियों से मोर्चा लेने वाले शहीदों की शहादत को हम कभी नहीं भूल सकते। इस मौके पर सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी, सीओ डलमऊ संदीप वर्मा मौजूद रहे।