फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घर में फंदे पर लटका हुआ मिला युवती का शव

घर में फंदे पर लटका हुआ मिला युवती का शव

Sat, 02 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
घर में फंदे पर लटका हुआ मिला युवती का शव
मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर किया दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

अमानीगंज (फैजाबाद)। खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया गांव में एक युवती का शुक्रवार सुबह फंदे से लटका शव पाया गया। गुरुवार रात हुई घटना की जानकारी मृतका के परिवारजनों को सुबह हुई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के निमड़ी निवासी बाबूलाल की पुत्री सुनीता (22) की शादी दो वर्ष पूर्व खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया निवासी साहब सरन से हुई थी। साहब सरन शहर में काम करता है और वहीं रहता है। साहब सरन के अनुसार, एक सप्ताह बाद वह घर गया और वहां बरामदे में सो रहा था।
विज्ञापन


जबकि उसकी पत्नी घर के अंदर थी। सुबह जब वह उठा तो कमरे में पत्नी का छत से लटका हुआ शव देख घर वालों को सूचित किया। दोपहर करीब दो बजे मृतका के पिता बाबूलाल को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। बाबूलाल ने बताया कि ससुरालीजनों द्वारा सुनीता को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।


दहेज की मांग पूरी न होने से ससुरालीजनों ने इस घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष खंडासा रामचंद्र सरोज ने बताया कि ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed