फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 students run away from bnsd shiksha niketan

प्रिंसिपल ने की अभद्र टिप्पणी तो हॉस्टल से भागे 13 छात्र

Fri, 21 Aug 2015 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Aug 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
13 students run away from bnsd shiksha niketan

प्रिंसिपल की अभद्र टिप्पणी से नाराज बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के हॉस्टल के 13 छात्र बुधवार शाम भाग निकले और पूरी रात सेंट्रल स्टेशन पर गुजारी।

विज्ञापन


बुधवार रात इस घटना का पता चलने पर कॉलेज में हड़कंप मच गया और रात में ही खोजबीन शुरू हो गई। पता न चलने पर अभिभावकों को सूचना दी गई। अभिभावकों ने खोजबीन की तो सुबह पता चला कि बच्चे मोतीझील में है।
विज्ञापन


फिर सबको कॉलेज लाया गया और अभिभावकों ने वहां हंगामा किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश पर डीआईओएस मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीकी की टीम बीएनएसडी शिक्षा निकेतन जांच-पड़ताल करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट गुरुवार रात ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को देनी है। हालांकि 12 छात्रों ने अनुशासनहीनता पर माफी मांग ली। एक छात्र को कॉलेज से निकाला जाना तय हो गया है।

जानें क्या बोले प्रिंसिपल

13 students run away from bnsd shiksha niketan

बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के हॉस्टल में रहने वाले 12वीं (सेक्शन ए) के छात्र सुधांशु सचान, पुष्पेंद्र, कौशलेंद्र सिंह, मयंक सिंह, माधव सिंह, अनुभव ओझा, सागर धनराज, अंकित यादव, आयुष कुमार, रजत सचान, शशिकांत, दिव्यांशु बाजपेई और पीयूष आनंद बुधवार को बगैर सूचना लापता हो गए।

वार्डेन विद्या सागर ने चौकीदार रजनीश सिंह से पूछा तो पता चला कि छात्र जबरन ताला खुलवाकर बाहर चले गए। स्कूल प्रबंधन ने बुधवार रात 12 बजे तक छात्रों की खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लग सका।

आरोप लगाया कि प्रिंसिपल अंगद सिंह की अभद्र टिप्पणी से आहत होकर बच्चों ने हॉस्टल छोड़ा है। वहीं बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्रिंसिपल का कहना है, 12वीं के छात्र सुधांशु सचान ने अनुशासनहीनता की, इसलिए हॉस्टल से निष्कासित किया गया।

अब अनुशासनहीनता बढ़ गई है, जिससे स्कूल का माहौल खराब होगा। उन्हें जल्द ही स्कूल से बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed