फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 new patients of corona found in Uttar Pradesh.

यूपी में कोरोना से दो मौतें, बुधवार को नए मिले 13 मरीजों में से नौ नोएडा के

Wed, 01 Apr 2020 09:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Apr 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
13 new patients of corona found in Uttar Pradesh.

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक बस्ती का 25 वर्षीय युवक व एक 72 वर्षीय वृद्ध मेरठ का रहने वाला है। बस्ती के युवक को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था। जहां सोमवार को ही उसकी मौत हो गई, लेकिन रिपोर्ट बुधवार को आई।

विज्ञापन


वहीं, मेरठ के बुजुर्ग का इलाज वहां के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उन्हें संक्रमण अपने दामाद से हुआ था, जो महाराष्ट्र के अमरावती से आया था। दामाद के परिवार के 16 लोगों की रिपार्ट भी कोरोना पॉजिटिव है। बुजुर्ग की बेटी व तीन बेटे भी कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
प्रदेश में बुधवार को 13 नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें से नौ मामले नोएडा, दो बुलंदशहर, एक बस्ती व एक आगरा का है। इस तरह नोएडा में 48, मेरठ में 19, आगरा में 12, लखनऊ में नौ, गाजियाबाद में आठ, बरेली में छह, बुलंदशहर में तीन, पीलीभीत व वाराणसी में दो-दो, बस्ती, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मुरादाबाद, शामली, जौनपुर, बस्ती और बागपत में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे यूपी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या कुल मिलाकर 116 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed