फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 doctors of the district hospital will teach resident doctors

Lucknow News: रेजीडेंट डॉक्टरों को पढ़ाएंगे जिला अस्पताल के 13 चिकित्सक

Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
13 doctors of the district hospital will teach resident doctors
सभी विभागों के सीनियर डॉक्टरों से प्रक्रिया से मांगे शैक्षिक व अन्य प्रपत्र
विज्ञापन

अन्य औपचारिकताएं पूरी कराने में आई तेजी, इसी सप्ताह आएगी स्टेट टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिला महिला और पुरुष अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने के लिए काम शुरू हो गया है। अस्पताल में पहले से इलाज कर रहे सीनियर 13 चिकित्सक मरीजों का इलाज करने के साथ रेजीडेंट डॉक्टरों को पढ़ाएंगे। औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए सीएमएस ने सभी चिकित्सकों से उनके शैक्षिक, नियुक्ति सहित अन्य प्रपत्र मांगे है।
जिला अस्पताल को डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के तीन वर्षीय कोर्स के लिए चुना गया है। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद पीजी करने वाले डॉक्टरों को यहां भी पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल को जूनियर रेजीडेंट व सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर मिलेंगे। जिला पुरुष अस्पताल के जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नाक कान गला विभाग, नेत्र विभाग और बाल रोग विभागों में डीएनबी का तीन वर्षीय कोर्स करेंगे। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग, बाल रोग विभाग और एनेस्थीसिया विभाग में रेजीडेंट डॉक्टरों की पढ़ाई होनी है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि रेजीडेंट डॉक्टरों को अस्पताल में पहले तैनात चिकित्सक ही पढ़ाएंगे। इसके लिए डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. अशोक कुमार वर्मा, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. प्रांजल चौरसिया, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. जेके लाल, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. शिवकुमार, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. विवेक द्विवेदी, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव को शैक्षिक विभागीय नियुक्ति सहित सभी प्रपत्र मांगे गए हैं। जल्द ही स्टेट की टीम व्यवस्थाओं को चेक करने के लिए आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed