{"_id":"63dec5de322a8855897ac2cb","slug":"126-crore-invested-in-devlopment-lucknow-news-lko668798636-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 126 करोड़ से संवरी राजधानी करेगी स्वागत, जी 20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विकास कार्यों पर किया जा रहा है खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 126 करोड़ से संवरी राजधानी करेगी स्वागत, जी 20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विकास कार्यों पर किया जा रहा है खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जी 20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजनों में शामिल होने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए राजधानी को संवारने पर करीब 126 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे सड़कें बनाने के साथ रेलिंग, डिवाइडर, हॉर्टिकल्चर, सजावटी लाइटें लगाई जा रही हैं। एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एलडीए सहित आधा दर्जन विभाग शहर में विकास कार्य करा रहे हैं। शहीद पथ, लोहिया पथ के अलावा हुसैनाबाद क्षेत्र के रूट पर महात्मा गांधी मार्ग को संवारने का काम प्राथमिकता पर है।
10 से 12 फरवरी के बीच ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो स्थल पर होना है। इसके बाद 13 से 15 फरवरी तक जी 20 सम्मेलन सुशांत गोल्फ सिटी के होटल सेंट्रम में होगा। दोनों आयोजनों में आने वाले देशी-विदेशी मेहमानों की आवभगत के लिए लखनऊ को सजाने का काम चालू है। एनएचएआई और एलडीए शहीद पथ को संवार रहे है तो बाकी शहर में यह काम पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के जिम्मे है। चौराहों को सजाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी और एलडीए की है। आयोजन स्थल को एयरपोर्ट से जोड़ने की वजह से शहीद पथ प्राथमिकता पर है। इसके बाद लोहिया पथ और महात्मा गांधी मार्ग पर फोकस है।
एलडीए ने 30 लाख खर्च करके अहमामऊ चौराहे पर स्मार्ट पार्क, स्लिप सड़क तैयार की है। इससे सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वालोें को जाम नहीं झेलना पड़ेगा। एनएचएआई ने सर्विस लेन और मुख्य सड़क को भी सुधारा है। साथ ही जगह-जगह टूटी डिवाइडर की रेलिंग को ठीक कर रंग-रोगन कराया गया है। रात में हादसे रोकने के लिए सोलर ब्लिंकर, कै ट आई डिवाइस लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जी-20 पार्क बनाया जा रहा
एलडीए अफसरों के मुताबिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कार्यों में स्मार्ट सिटी से 20 करोड़ रुपये की मदद शासन देगा। यह रकम चौराहों के सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, पार्क एवं सड़क बनाने पर खर्च होगी। 50 लाख से ग्लोब पार्क को जी-20 पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां जी-20 का लोगो भी लगाया जाएगा। एयरपोर्ट पर लक्ष्मणजी की प्रतिमा, शहीद पथ के पास कारगिल युद्ध का प्रतीक चिह्न एलडीए लगाएगा। चौराहों को भव्य बनाने के लिए कबाड़ से मिग-20 हवाई जहाज, मगरमच्छ, मोर, तीन फिरकी एवं तीन टिड्डी की कलाकृति बनाई गई है।
बिजली सिस्टम पर छह करोड़ से अधिक खर्च
लेसा इन्वेस्टर्स समिट के रूट व कार्यक्रम स्थल पर बिजली नेटवर्क बनाने पर छह करोड़ रुपये से अधिक रकम खर्च करेगा। इसमें से तीन करोड़ शासन ने दिए हैं। सबसे अधिक काम लेसा सिस गोमती जोन में कराय गया है। यहां नए ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्शन देने, जर्जर तार बदलने के साथ पोल-ट्रांसफार्मर का रंग-रोगन किया गया है।
किस विभाग का कितना खर्च
नगर निगम - 45 करोड़ रुपये
एलडीए - 35 करोड़ रुपये
एनएचएआई - 30 करोड़ रुपये
पीडब्ल्यूडी - 10 करोड़ रुपये
लेसा - 06 करोड़ रुपये
शहर को संवारने के लिए विभागों के अधिकारी दिन-रात काम कर रहे हैं। जहां कमी मिल रही है, उसे तुरंत ठीक कराया जा रहा है। आयोजनों से पहले पूरा लखनऊ नए रूप में संवरा हुआ मेहमानों का स्वागत करेगा।
- सूर्यपाल गंगवार, डीएम
नगर निगम सफाई के अलावा शहीद पथ, लोहिया पथ और महात्मा गांधी मार्ग पर जरूरी मरम्मत और हॉर्टिकल्चर का काम करवा रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी, वृंदावन योजना और अवध विहार योजना में भी सफाई व वॉल पेंटिंग कराई जा रही है।
- इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त
शहीद पथ को नए सिरे से सुधारने का काम चालू है। यहां मुख्य सड़क, सर्विस लेन बनाने के अलावा क्रैश बैरियर, डिवाइडर पर लगी लोहे की बेरिकेडिंग ठीक करने का काम तेजी से कराया जा रहा है। रात के समय शहीद पथ सुरक्षित हो, इसके लिए डिवाइस लगाई गई हैं।
- सौरभ चौरसिया, परियोजना निदेशक, एनएचएआई