फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   125 prisoners lodged in Adarsh Jail of up will get 15 days home leave

UP News : आदर्श कारागार में बंद सवा सौ कैदियों को मिलेगा 15 दिन का गृह अवकाश, शासनादेश जारी

Thu, 07 Jul 2022 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 12:41 AM IST
सार

यह अवकाश इन कैदियों के अच्छे आचरण और गृह अवकाश की बाकी शर्तें पूरी करने के कारण दिया जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
125 prisoners lodged in Adarsh Jail of up will get 15 days home leave
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आदर्श कारागार लखनऊ में बंद 128 सजायाफ्ता कैदी और नारी बंदी निकेतन लखनऊ में बंद पांच सजायाफ्ता महिला कैदियों को 15 दिनों का गृह अवकाश दिया जाएगा। यह अवकाश इन कैदियों के अच्छे आचरण और गृह अवकाश की बाकी शर्तें पूरी करने के कारण दिया जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गृह अवकाश आदर्श कारागार के उस कैदी को मिलता है जिसका आचरण अच्छा हो, किसी अन्य राज्य की अदालत द्वारा सजा न सुनाई गई हो, पैरोल के निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र हों, पूर्व के वर्षो में गृह अवकाश की समाप्ति के बाद समय से तय तिथि में कारागार में वापस दाखिल हुआ हो और बंदी के पास रहने के लिए घर हो, उसके खाते में श्रम द्वारा अर्जित इतनी धनराशि जमा हो कि गृह अवकाश पर जाने और आने  केबाद भी उसके खाते में 10 रुपये शेष हों। 
विज्ञापन


शासन में विशेष सचिव सुरेश कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है जिन कैदियों को गृह अवकाश पर मुक्त किया जाएगा उसकी सूचना आदर्श कारागार के जेल अधीक्षक द्वारा संबंधित जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दी जाएगी ताकि गृह अवकाश अवधि में सबंधित थाने के माध्यम से नियमित निगरानी हो सके और अवकाश अवधि समाप्ति के पश्चात उनकी समय से कारागार में वापसी कराई जा सके। जिन कैदियों को गृह अवकाश मिलेगा उसमें सबसे अधिक पीलीभीत के 28 कैदी शामिल हैं। इसके अलावा हरदोई के सात और उन्नाव जिले के छह कैदी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed