फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   125 oxygen plants to be set up soon in the state, to be built with CSR fund: CM Yogi

यूपी : प्रदेश में जल्द लगेंगे 125 ऑक्सीजन प्लांट, सीएसआर फंड से बनाए जाएंगे

Fri, 30 Apr 2021 11:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Apr 2021 11:21 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रदेश में 125 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। ये प्लांट 50 अति प्रभावित जिलों और हर जिले में कम से कम दो सीएचसी में लगेंगे।

विज्ञापन
125 oxygen plants to be set up soon in the state, to be built with CSR fund: CM Yogi
आक्सीजन जनरेशन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रदेश में 125 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। ये प्लांट 50 अति प्रभावित जिलों और हर जिले में कम से कम दो सीएचसी में लगेंगे। ये प्लांट कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी फंड (सीएसआर) से बनेंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी ने आबकारी विभाग, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग को निर्देश दिया है कि सभी आबकारी कंपनियों, सभी चीनी मिलों और उनके अधीन फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड बेचने वाली कंपनियों से सीएसआर फंड के तहत प्लांट लगाने के लिए तीव्र प्रयास किए जाएं। 
विज्ञापन


डीएम और सीएमओ के परामर्श से ज्यादा आवश्यकता वाले सीएचसी चिह्नित कर बड़े प्लांटों को जिला अस्पतालों में स्थापित कराएं। प्रमुख सचिव आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा सीएम ने यह भी कहा है कि छोटे अस्पतालों में तात्कालिक जरूरतों को देखते हुए पोर्टेबल टाइप या ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स लगाए जाएं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed